Punjab Exit polls: पंजाब में हो सकता है बड़ा उलटफेर
नई दिल्ली। शाम ढलने के साथ ही आज यूपी में 7वें और आखिरी चरण का मतदान समाप्त हो गया है। पांच राज्यों में करीब तीन पखवाड़े से चल रहा चुनावी हलचल भी इसके साथ ही समाप्त हो गया है। तमाम टीवी न्यूज चैनल्स एक्जिट पोल जारी करना शुरू कर चुके हैं। हालांकि, नतीजे 10 मार्च को आने वाले हैं, लेकिन इससे पहले तमाम टीवी चैनलों का एक्जिट पोल आने लगा है। सभी टीवी न्यूज चैनल्स अपने एक्जिट पोल को लेकर काफी विश्वसनीय दिख रहे हैं।
बहरहाल, यहां हम आपको विभिन्न राज्यों के लिए सभी प्रमुख चैनलों का एक्जिट पोल दिखाने वाले हैं, और बताएंगे कि कौन-सा टीवी न्यूज चैनल क्या आकलन दिखा रहा है। इसी क्रम में हमने उत्तराखंड को देखा, जहां एबीपी-सी वोटर के मुताबिक कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, हालांकि अभी भी कई सूत्रों ने अपना एक्जिट पोल जारी नहीं किया है। अब हम पंजाब को देखेंगे कि वहां एक्जिट पोल क्या कहानी कह रहे हैं..
इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक ‘आप’ यहां जबर्दस्त प्रदर्शन करती दिख रही है, नीचे इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया एक्जिट पोल के अनुमान आप भी देखिए
कांग्रेस+ – 19-31
बीजेपी+ – 01-04
आप+ -76-90
शिअद+ -07-11
अन्य -00-02
यहां साफ देखा जा सकता है कि इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया एक्जिट पोल के मुताबिक ‘आप’ पंजाब में अभुतपूर्व रूप से सरकार बनाती दिख रही है।
