March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर रच डाला नया इतिहास, तानाजी, गंगूबाई और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। विवेक अग्निहोत्री  की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का कलेक्शन दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। ये पहली बार है जब किसी फिल्म निर्देशक ने कश्मीर में हुए पलायन और नरसंहार का मुद्दा उठाया है जो की सबसे संवेदशील माना जाता है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्मों और उनके बेघर होने की कहानी को दर्शाती है। फिल्म में दिखाया गया है कैसे आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडितों को अपने ही घरों को छोड़कर पलायन करने को मजबूर किया था। 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। लोग फिल्म देखने सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं साथ ही दूसरे से भी इसे देखने की अपील कर रहे हैं। आम लोगों के साथ ही अब बॉलीवुड के कई एक्टर और एक्ट्रेस भी इसके सपोर्ट में उतर आए हैं।

ये है पूरा आंकड़ा (डे-वाइज कलेक्शन)

शुक्रवार- 3.25 करोड़ रुपये

शनिवार- 8.25 करोड़ रुपये

रविवार- 14 करोड़ रुपये

सोमवार- 18 करोड़ रुपये

Low Budget में बनी इस फिल्म ने मेगा बजट के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म को धूल चटा दी है।  फिल्म ने रिलीज के दो दिन के अंदर ही 12 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था। वहीं वीकेंड पर फिल्म ने 14 करोड़ के आसपास कमाई की। कुल मिलाकर देखा जाए तो रिलीज के बाद से अब-तक फिल्म ने कुल 43.15-45.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

आपको बता दें, एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को शुरूआती समय में 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था लेकिन फिल्म को  दर्शकों के मिलते प्यार और दिल में कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक कहानी के बारे में जानने की उत्सुक को देखते हुए ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस ने अपनी स्क्रीनिंग को 1000 से अधिक स्क्रीन पर बढ़ा लिया। वीकेंड पर इस संख्या को बढ़ाकर 2000 तक कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *