March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘टर्बनेटर’ पर दांव लगाएगी पंजाब सरकार!, राज्यसभा के अलावा हरभजन सिंह को सौंप सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह अब राजनीति में उतर गए हैं। आम आदमी पार्टी ने  हरभजन सिंह को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। कहा जा रहा है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार भज्जी को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान भी दी जा सकती है। दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान भगवंत मान ने पंजाब में खेल को बढ़ावा देने के लिए जालांधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया था। अब भज्जी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है, ऐसे में कहा जा रहा है कि उन्हें ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान भी सौंपी जा सकती है।

गौरतलब है कि, बुधवार को हरभजन सिंह के ट्वीट ने उनके AAP से राज्यसभा सांसद बनने के सवाल से पर्दा हटा दिया था। हरभजन सिंह  ने ट्वीट कर लिखा था, “आम आदमी पार्टी और मेरे दोस्त भगवंत मान को हमारा नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई.. यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि वह भगत सिंह के गांव खटकरकलां में नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे…क्या तस्वीर है…यह गर्व का क्षण है माता जी के लिए”।

बता दें कि, पंजाब से राज्यसभा की पांच सीटें अगले महीने खाली होनी हैं और चुनाव आयोग पहले ही संसद के उच्च सदन के चुनावों की तारीखों की घोषणा कर चुका है। माना जा रहा है कि राज्यसभा में AAP पार्टी को पांच सीटें मिल सकती हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से सबसे पहला नाम हरभजन सिंह का सामने आया है। आम आदमी पार्टी ने हरभजन सिंह के नाम को हरी झंडी दे दी है।गौरतलब है कि, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पहली बार इतनी सीटें के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। राज्य की 117 विधानसभा सीटों में से AAP ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है। माना जा रहा है कि, पार्टी जल्द ही राज्यसभा की बाकी सीटों के लिए भी नाम घोषित कर सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *