जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, RRR फिल्म से रिलीज हुआ ‘कोमराम भीम’ का पोस्टर
नई दिल्ली। एसएस राजामौली की मच अवेटेड फिल्म ‘आरआरआर का जबसे अनाउंसमेंट हुआ है, तब से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज नजर आ रहा है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण , अजय देवगन और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ऐसे में उनके फैंस इस शानदार स्टार कास्ट को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।
अभी तक इस फिल्म से हर किरदार का लुक रिलीज कर दिया गया है। लेकिन कोमाराम भीम के रूप में जूनियर एनटीआर का लुक रिलीज नहीं किया गया था। जिसका फैंस को काफी समय से इंतजार था। ऐसे में गुरुवार को फैंस का इंतजार खत्म हो गया। आज जूनियर एनटीआर के किरदार कोमाराम भीम का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
इस बात की जानकारी खुद जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने ट्वीट कर फिल्म से अपना नया पोस्टर शेयर किया। आपको बता दें कि आज जूनियर एनटीआर का जन्मदिन है। उनके इस खास दिन पर फिल्म से उनका पोस्टर रिलीज किया गया। ऐसे में ये उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
आरआरआर फिल्म की बात करें तो, इसे एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने बाबुबली बनाई है। बाहुबली की तरह इस फिल्म को भी ब्लॉकबस्टर बनाने में वो कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ये पीरियड एक्शन फिल्म 13 अक्टूबर, दशहरे के दिन रिलीज की जाएगी।
