May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

J&K Bank Scam: ED ने उमर अब्दुल्ला पर कसा शिकंजा, पूछताछ के लिए बुलाया दिल्ली, जानें क्या है मामला?

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से प्रवर्तन निदेशालय (ED) जम्मू-कश्मीर में पूछताछ कर रहा है। ये पूछताछ जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के फण्ड में हुए घोटाले से संबंधित है। आज यानी 7 अप्रैल की दोपहर में ईडी ने अपने दिल्ली स्थित मुख्यालय में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से पूछताछ की।

इस सिलसिले में जेकेएनसी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि ”रमजान के चलते उमर अब्दुल्ला बहुत अधिक समय तक दिल्ली में नहीं रह सकते थे, यही कारण है कि उन्होंने पेशी के टाइम को टालने की कोशिश नहीं की।” जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ”केंद्र एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने लगी है और ये उसकी आदत हो गई है।”

जेकेएनसी ने आगे कहा कि ”बीजेपी ने विपक्षी दलों की भूमिका को कम करने और राजनीतिक मकसद को पूरा करने के लिए ईडी, सीबीआई, एनआईए, एनसीबी जैसी कई एजेंसियों का इस्तेमाल किया है। एक समय था जब चुनाव, चुनाव आयोग घोषित करता था, लेकिन अब लगता है कि ये ईडी घोषित करेगा।”

जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने बयान में आगे कहा कि ”जो राजनीतिक दल भाजपा के लिए चुनौती साबित होते नजर आते हैं, उनके खिलाफ वो ईडी का इस्तेमाल करने लगता है। और इसी के चलते हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को समन किया गया है।” बता दें कि  उमर अब्दुल्ला पर फर्जी लोन के जरिए धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।

इस मामले में आरोप है कि जम्मू एंड कश्मीर बैंक के डायरेक्टरों ने फर्जी लोन के जरिए कथित तौर पर एक बड़ी राशि का लेन-देन किया, जिसके तहत हाल ही में जम्मू-कश्मीर बैंक के एक पूर्व निदेशक निहाल गरवारे को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ से पहले एक बयान जारी करते हुए कहा था कि ”उमर अब्दुल्ला के खिलाफ आरोप राजनीतिक प्रकृति के प्रतीत हो रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि अगर उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया गया है, तो वो जांच में ईडी का पूरा सहयोग करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *