June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

KGF 2: रिलीज हुआ केजीएफ चैप्टर 2 का नया गाना ‘सुल्तान’,आते ही सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

नई दिल्ली। KGF चैप्टर 2 बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। रिलीज से हफ्तेभर पहले से ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी और रिलीज से पहले ही फिल्म नया रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। बता दें कि फिल्म कई अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी और विदेश में भी रिलीज होगी। विदेशों में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग हो रही है। वहीं फिल्म का नया गाना सुल्तान रिलीज कर दिया है। गाना फिल्म के रिलीज से एक दिन पहले रिलीज किया गया है। सॉन्ग काफी दमदार है। रिलीज होते ही सॉन्ग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

रिलीज हुआ नया गाना

सुल्तान सॉन्ग लिरिक्स के साथ रिलीज किया गया है जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। गाने को लाखों में व्यूज भी मिल चुके हैं। बता दें कि KGF चैप्टर 2 में साउथ सुपरस्टार यश संजय दत्त,रवीना टंडन भी शामिल हैं। खास बात ये है कि संजय दत्त फिल्म में विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। उनके कैरेक्टर का नाम अधीरा है और लुक कितना धांसू है ये बात किसी से भी छिपी नहीं है। फिल्म की हफ्तेभर पहले से ही एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।फिल्म के प्रीडिक्शन की बात करें तो कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 100 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। जो अपने आप मे ही इतिहास है।

विदेशों में भी धमाल मचा रही केजीएफ

फिल्म सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विदेशों भी रिलीज की जाएगी। विदेशों में भी हफ्तेभर पहले से फिल्म की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। फ्रांस में प्रीमियम शो सोल्ड आउट हो चुका है। अभी तक हिंदी वर्जन में फिल्म की 60 फीसदी टिकट बुकिंग हो चुकी है और 25 फीसदी कन्नड़ वर्जन में हो चुकी है। हिंदी वर्जन में 20 करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *