April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

देश में घटे कोरोना केस, 24 घंटे में सामने 2.59 लाख नए मामले, 4,209 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी का कहर जारी है। हालांकि कोरोना संक्रमण के नए मामलों में पिछले दिन की तुलना में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो, देश में 2,59,591 लाख नए कोरोना के मामले सामने आए हैं, जबकि एक दिन में इस महामारी की चपेट में आने से 4,209 लोगों ने अपनी जान गवाई है।

शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना के 2,59,591 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान मरने वालों की संख्या 4,209 दर्ज की गई। इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,60,31,991 हुई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 2,91,331 हो गई है। भारत में कोरोना के अभी 30,27,925 एक्टिव मरीज हैं और 2,27,12,735 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में कल कोरोनावायरस के लिए 20,61,683 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 32,44,17,870 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 14,82,754 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,18,79,503 हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *