June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

KGF Chapter 2 review: यश की एंट्री देख गदगद हुए फैंस, फिल्म को बताया मास्टरपीस

नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार यश की आज केजीएफ चैप्टर 2 बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं। फिल्म के पहले पार्ट को लेकर फैंस के बीच जितना क्रेज था उतना ही क्रेज दूसरे पार्ट को लेकर भी देखने को मिल रहा है। सिनेमाघर हाउसफुल हैं। थिएटर में सीटियां बज रही हैं। फैंस को यश का रॉकी अवतार बेहद पसंद आ रहा हैं। फिल्म में यश की एंट्री इतनी धमाकेदार रही कि दर्शक खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाए। मेकर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स से लेकर फिल्म की पूरी कास्ट की मेहनत रंग लाई है। फैंस को फिल्म भा गई है। हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है।

फैंस ने फिल्म को बताया मास्टरपीस

फिल्म में यश की एंट्री को योद्धा से कंपेयर किया जा रहा है। फिल्म के डायलॉग भी बेहतरीन है। बता दें कि फिल्म के ज्यादातर धांसू डायलॉग यश ने खुद लिखे हैं। फिल्म के डायलॉग को खूब सराहा जा रहा है।ट्विटर पर फिल्म को देखने के बाद फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर्स ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर है..फिल्म अजेय है..तबाही है। कुछ लोगों ने फिल्म को मास्टरपीस बताया है। एक यूजर ने फिल्म की तारीफ कर लिखा-Elevation..Elevation…Elevation,गूसबंप्स.. गूसबंप्स..गूसबंप्स..सब कुछ बहुत अच्छा रहा।रॉकी भाई का स्वैग अकल्पनीय है।क्लाइमेक्स देखने के बाद जल्दबाजी न करें। कल फिर देखूंगा ये मास्टरपीस।

पहले दिन करेगी 100 करोड़ का कलेक्शन पार

बता दें कि फिल्म रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर एक बज बनाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म बड़ी ही आसानी से पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। बता दें कि फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई है। खास बात ये है कि फिल्म में यश के अलावा रवीना टंडन और संजय दत्त भी हैं। संजय दत्त फिल्म में विलेन अधीरा का रोल प्ले कर रहे हैं जो अपने आप में ही हॉलीवुड अवतार को टक्कर दे रहा है। फिल्म वाकई धमाकेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *