June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

KGF 2: रवीना को बड़े पर्दे पर देख लोगों ने फेंके सिक्के, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। कहा तो ये भी जा रहा है कि फिल्म आरआरआर का रिकॉर्ड भी तोड़ने के लिए तैयार है। फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी।जिसके बाद अपने साथ और बाद रिलीज हुई फिल्मों का सूपड़ा साफ कर दिया। फिल्म में संजय दत्त और रवीना टंडन ने भी काम किया है। फिल्म में संजय दत्त ने अधीरा का करेक्टर प्ले किया है जोकि एक सुपर विलेन हैं। वहीं अब रवीना टंडन ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फैंस पर्दे पर उनको देखकर  सिक्के फेंक रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

दरअसल एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दर्शक थियेटर में बैठे रवीना का केजीएफ में सीन देख रहे हैं। रवीना के सीन आते ही फैंस खुशी से पागल हो गए और पर्दे पर सिक्के फेंकने लगे। फैंस की मुस्कान बता रही थी कि वो एक्ट्रेस को पर्दे पर देखकर काफी खुश हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- बहुत दिनों बाद स्क्रीन पर सिक्के उड़ते हुए देख रहे हैं! #चमकती चांदी! बीटीएस- #kgf2 आखिरी दिन, आखिरी शॉट! और यह एक रेग है …. इस प्यार के लिए धन्यवाद। वीडियो पर फैंस भी कमेंट कर रहे हैं।

फैंस कमेंट्स कर लुटा रहे प्यार

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप भारतीय सिनेमा के इतिहास हैं और आप हमेशा के लिए बॉलीवुड की  ब्यूटी प्रिंसेस रहेंगी। एक फैंस ने लिखा कि आपको देखने के लिए ही हम केजीएफ-2 देखने गए थे। कमेंट देखकर रवीना भी गदगद हो गई होंगी। गौरतलब है कि केजीएफ-2 कलेक्शन के मामले में भी सभी फिल्मों को पीछे छोड़ रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म की तुलना राजामौली की आरआरआर से की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *