February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में हार्दिक पटेल!, दिखा भगवा लुक

नई दिल्ली। इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन चुनाव से पहले पार्टी को बड़ा झटका लगते दिखाई दे रहा है। बीते दिन जहां कांग्रेस के पूर्व विधायक मणिलाल वाघेला ने पार्टी का साथ छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। बता दें कि वाघेला ने साल 2021 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसी बीच अब हार्दिक पटेल का कांग्रेस मोह भंग होते दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि बीते कई दिनों से वो कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे है और अब हार्दिक पटेल कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में है। खबरों की माने तो वो कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ सकते है। इसके अलावा पिछले कई दिनों से वो भाजपा की तारीफ करते हुए भी नजर आए थे। आपको बता दें कि फिलहाल हार्दिक पटेल गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

इसी बीच खबर है कि हार्दिक पटेल, भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के संपर्क में है और दोनों में बातचीत भी चल रही है। इसके अलावा उनके कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल की खबरों कयास एक तस्वीर के जरिए और पुख्ता होते दिखाई दे रहे है। दरअसल, हार्दिक पटेल ने अपने वॉट्सऐप पर एक नई तस्वीर लगाई है। खबरों के अनुसार, वॉट्सऐप की नई डीपी में वो भगवा गमछा पहने दिखाई दे रहे हैं। उनके वॉट्सऐप बायो से अंदाज लगाया जा सकता है कि वो अब रामभक्त बनते दिखाई दे रहे है और कांग्रेस से खुद दूरी बनाते नजर आ रहे है। जिसके बाद अब हार्दिक के भाजपा में शामिल होने के अटकलों को और तेज कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले हार्दिक पटेल ने कांग्रेस में उनकी अंदेखी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि, मुझे प्रदेश कांग्रेस कमिटी (PCC) की किसी बैठक में नहीं बुलाया जाता और किसी भी तरह का फैसला हो मुझसे सलाह नहीं ली जाती। फिर ऐसे पद का क्या मतलब है?, गुजरात कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष का मतलब शादी के बाद दूल्हे की नसबंदी करवाने के बराबर ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *