June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

42वीं शादी की एनिवर्सरी पर हेमा ने लिखा धर्मेंद्र के लिए प्यारा सा पोस्ट, भगवान का किया शुक्रिया अदा

नई दिल्ली। बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जान हैं। धर्मेंद्र आज ही सकुशल अस्पताल से घर वापस आए हैं। बीती रात खबरें आई थी कि एक्टर की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया लेकिन अब एक्टर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्होने खुद एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि आईसीयू में जाने की नौबत क्यों आई। इसके अलावा आज धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी की सालगिरह हैं।लविंग कपल को सोशल मीडिया पर ढेरों बधाईयां मिल रही है। खुद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर शादी की 42 वीं सालगिरह को लेकर प्यारा सा पोस्ट लिखा है।

हेमा मालिनी से लिखा प्यारा सा पोस्ट

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर अपनी और धर्मेंद्र की एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- आज हमारी शादी की सालगिरह है… मैं इन सभी सालों की खुशियों के लिए भगवान को धन्यवाद देती हूं, हमारे प्यारे बच्चों और पोते-पोतियों, हर जगह हमारे शुभचिंतकों! मैं वास्तव में धन्य महसूस करती हूं। पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। हर कोई हेमा और धर्मेंद्र की पुरानी फोटोज को शेयर कर कपल को बधाई दे रहा है।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र

ये बात तो सभी जानते हैं कि धर्मेंद्र काफी दिनों से अपनी खराब तबीयत को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कल अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद एक वीडियो जारी करते हुए कहा- दोस्तों कुछ भी ज्यादा मत कीजिए। मैंने किया और मुझे परेशानी हुई। मेरी एक मांसपेशी खिंच गई। इसकी वजह से मुझे अस्पताल जाना पड़ा और दो-चार दिन काफी मुश्किल से बीते। अब मैं ठीक हूं और वापस आ गया हूं। आपकी प्रार्थनाएं रंग लाई हैं। ईश्वर का आशीर्वाद था। अब मैं खुद का ध्यान रखूंगा। धर्मेंद्र का वीडियो सामने आने के बाद सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *