March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

24 घंटे में सामने आए 2.57 लाख नए कोरोना केस, 4,194 लोगों ने गवाई जान

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना महामारी का कहर जारी है। हालांकि कोरोना संक्रमण के नए मामलों में पिछले दिन की तुलना में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन रोजाना मौत का आंकड़ा 4 हजार के पार बना हुआ है। वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो, देश में 2,57,299 लाख नए कोरोना के मामले सामने आए हैं, जबकि एक दिन में इस महामारी की चपेट में आने से 4,194 लोगों ने अपनी जान गवाई है।

शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना के 2,57,299 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान मरने वालों की संख्या 4,194 दर्ज की गई। इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,62,89,290 हुई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 2,95,525 हो गई है। भारत में कोरोना के अभी 29,23,400 एक्टिव मरीज हैं और 2,30,70,365 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में कल कोरोनावायरस के लिए 20,66,285 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 32,64,84,155 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 14,58,895 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,33,72,819 हुआ हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *