April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

4 आतंकवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

नई दिल्ली। करनाल पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बता दें, पुलिस ने चार संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, इन गिरफ्तार किए गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोलियां और बारूद के कंटेनर बरामद हुए हैं जिसके देखकर माना जा रहा है कि ये आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस मामले को लेकर करनाल पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया का कहना है कि इनकी गाड़ी की बीडीडीएस टीम की उपस्थिति में तलाशी लेने पर एक देसी पिस्तौल, 31 कारतूस और 3 IEDs बरामद हुई हैं। बीडीडीएस टीम मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले को लेकर मधुबन थाने में FIR दर्ज की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह तड़के चार बजे के करीब बसताड़ा टोल प्लाजा के पास से इन चारों आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए सभी आतंकी एक बड़ी एसयूवी से कहीं जाने की प्लानिंग बना रहे थे। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि सभी पंजाब से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने आईबी की रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई की थी जिसमें सफलता मिली है।

बताया ये भी जा रहा है कि गिरफ्तार चारों आतंकियों का संबंध पंजाब के आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से है। इनपर शिकंजा पाने के लिए खुफिया विभाग, पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था। संदिग्धों की कार की तलाशी लेने के लिए रोबोट की सहायता ली गई। कहा ये भी जा रहा है कि पकड़े गए आतंकियों की उम्र 20-25 साल के आसपास है। इन्हें ये हथियार कहीं छोड़ने का काम जिम्मा दिया गया था। ये लोग पंजाब से महाराष्ट्र के नांदेड जा रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *