Koffee With Karan: चैट शो ‘कॉफी विद करण’ हमेशा के लिए हुआ बंद, मीम्स से सराबोर हुआ सोशल मीडिया
नई दिल्ली। बॉलीवुड की खबरों में इंटरेस्ट रखने वाले वालों के लिए एक बड़ी खबर है। बॉलीवुड का गपशप शो अब समाप्त होने वाला है। स्टार के तमाम चैनलों पर दिखाया जाने वाला टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर था। लेकिन, केवल छह सफल सीजन के बाद अब यह शो खत्म हो गया है।
फिल्म निर्माता और इस शो को होस्ट करने वाले फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इसमें उन्होंने कहा, कि ‘कॉफी विद करण’ अपने सातवें सीजन का प्रसारण करने के बाद वापसी नहीं करेगा।
करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, “अपने 6 सीजन पूरे कर चुका ‘कॉफी विद करण’ मेरे और आपके जीवन का एक हिस्सा रहा है। हमने इस शो के जरिए लोगों को काफी प्रभावित किया और पॉप संस्कृति के इतिहास में अपने लिए एक नई जगह बनाई है। इसलिए, मैं भारी मन से ये घोषणा करना चाहता हूं कि ‘कॉफी विद करण’ अब वापस नहीं आएगा।”
करण जौहर की इस घोषणा के बाद से ही ट्रोलर्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे हैं और तरह-तरह के मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।
