June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गुटखा विज्ञापन में नाम घसीटने पर सुनील शेट्टी ने लगा दी शख्स की क्लास, कहा- ‘पहले अपना चश्मा बदलवा’

नई दिल्ली।बॉलीवुड के तीन मेगा स्टार अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाहरुख खान को गुटखा विज्ञापन को लेकर काफी कुछ सुनना पड़ता था। तीनों स्टार्स में से सबसे ज्यादा अक्षय कुमार और अजय देवगन की फजीहत हुई थी। बात इतनी बढ़ गई थी कि खुद अक्षय कुमार को सोशल  मीडिया पर आकर फैंस के लिए माफीनामा लिखना पड़ा था। अब गुटखा विवाद में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी का नाम भी आ गया है। हालांकि उन्होंने कोई विज्ञापन नहीं किया है लेकिन एक शख्स ने जबरदस्ती उनका नाम गुटखा विवाद से जोड़ दिया है। बात का पता चलते ही एक्टर ने सोशल मीडिया पर उस शख्स की क्लास लगा दी।

गलती से कर दिया सुनील शेट्टी को टैग

दरअसल एक यूजर ने बैनर पर लगे तंबाकू एड की फोटो शेयर करते हुए लिखा- इतना गुटखा विज्ञापन देख देखकर गुटखा खाने का मन कर रहा है। इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए एक शख्स ने शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को टैग करते हुए लिखा- गुटखा किंग ऑफ इंडिया शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी, आपके बच्चों को गलत तरीके से देश को लीड करने के लिए आप पर शर्म आनी चाहिए। भारत को कैंसर वाले देश की ओर मत ले जाओ इडियट्स। दरअसल शख्स ने अजय देवगन की जगह सुनील शेट्टी को टैग कर दिया। फिर क्या सुनील शेट्टी ने कमेंट कर उस शख्स की क्लास लगा दी। एक्टर के एक्शन का सोशल मीडिया पर समर्थन हो रहा है।

सुनील शेट्टी ने लगा दी शख्स की क्लास

सुनील शेट्टी ने रि-ट्वीट करते हुए लिखा- भाई तू अपना चश्मा एडजेस्ट कर ले या बदल ले। जिसके बाद उस शख्स ने माफी मांगते हुए कहा कि सॉरी सर गलती से हो गया। मैं आपका बड़ा फैन हूं..तो सबसे पहले आपका नाम ही टैग हो जाता है..मेरा मकसद आपको दुख देना नहीं था..। इसके बदले सुनील शेट्टी हाथ जोड़ने वाला इमोजी पोस्ट करते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक्टर की तारीफ हो रही है। यूजर्स का कहना है कि एक्टर ने गलत चीज को लेकर भी रिएक्ट किया जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। एक यूजर ने लिखा- सर आपकी यहीं चीजें आपको दूसरों से अलग बनाती हैं..सैल्यूट सर।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *