August 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दाढ़ी-मूंछों पर कमेंट करना कॉमेडियन भारती सिंह को पड़ा महंगा, अब हाथ जोड़कर मांग रही माफी

नई दिल्ली। कामेडियन और टीवी शो होस्ट भारती सिंह एक बार फिर विवादों में फंस गई है। दरअसल, दाढ़ी- मूंछों पर भारती ने मजाकिया अंदाज में कुछ ऐसा कह दिया है जिससे वो लोगों के निशाने पर आ गई है। दाढ़ी-मूछ पर टिप्पणी कर विवादों में घिरी भारती सिंह पर सिख समुदाय के सदस्यों ने भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए उन पर केस दर्ज करने की मांग की है। हालांकि अभी तक पुलिस के पास ये शिकायत नहीं पहुंची है।

दाढ़ी- मूंछों पर भारती द्वारा किए गए मजाकिया कमेंट का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब भारती ने भी ट्रोलिंग के बाद अपनी टिप्पणी पर सफाई दी है और कहा है कि उनका मकसद किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था।

भारती ने किया था ये कमेंट

दरअसल, भारती के एक कॉमेडी शो में टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। जैस्मिन से मस्ती मजाक में ही भारती ये कह देती हैं, ‘दाढ़ी-मूंछ क्यों नहीं चाहिए। दूध पीने के बाद दाढ़ी मुंह में डालों तो सेवइयों का टेस्ट आता है। मेरी काफी सारी फ्रेंड्स जिनकी अभी शादी हुई है वो सारा दिन दाढी-मूंछ से जुएं निकालने में बिजी रहती हैं।’

भारती से नाराज हुए लोग

भारती के शो का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। लोग भारती सिंह द्वारा दाढ़ी पर किए गए कमेंट पर नाराजगी जता रहे हैं। कई लोग भारती को उनके इस बयान के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *