April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मलाइका से शादी नहीं करने वाले अर्जुन कपूर!, सोशल मीडिया पोस्ट में लिखी ऐसी बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशन की खबरें किसी से छुपी नहीं है। अक्सर दोनों साथ में स्पॉट किए जाते हैं। दोनों ही अक्सर साथ में तस्वीरें भी शेयर करते हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद भी आती है। दोनों के रिलेशन को काफी समय हो चुका है ऐसे में बार-बार इनकी शादी की खबरें भी बॉलीवुड गलियारों में गर्माहट बढ़ता रहता है। हाल ही में खबरें सामने आईं थी कि ये कपल इस साल के आखिर में यानी नवंबर या फिर दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकता है लेकिन इस बीच अब अर्जुन कपूर ने एक ऐसा सोशल मीडिया पोस्ट लिख दिया है जिसे पढने के बाद उनके फैंस को झटका लग सकता है।

अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘बहुत ही अच्छा लग रहा है ये देखकर कि मेरी लाइफ के बारे में बाकी सबको मुझसे ज्यादा पता है।’ हालांकि यहां उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो इस पोस्ट में किस चीज का जिक्र कर रहे हैं लेकिन माना ये जा रहा है कि ये पोस्ट उनकी शादी की खबरों को लेकर है क्योंकि इस वक्त पूरे सोशल मीडिया में उनकी और मलाइका की शादी को लेकर चर्चाएं गर्म है।

शादी को लेकर क्या बोलीं मलाइका

कुछ समय पहले जब एक्ट्रेस मलाइका से अर्जुन के साथ शादी को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था, ‘हमारे रिश्ते की खास बात ये है कि हम साथ में फ्यूचर देखते हैं। अगर आप रिलेशनशिप में हो और नहीं पता कि आगे क्या करना है तो ऐसे रिलेशनशिप में मैं तो नहीं हूं। हम सोचते हैं कि आगे क्या करना है। हम डिस्कस करते रहते हैं फ्यूचर को लेकर।’

मलाइका ने आगे कहा था, ‘हम साथ में फ्यूचर देखना चाहते हैं। हम सोचते हैं कि इसे आगे कहां तक लेकर जाना है। हम हंसते हैं और मजाक करते हैं, लेकिन हम रिश्ते को लेकर सीरियस हैं। मैं रिलेशनशिप में काफी पॉजिटिव हूं। अर्जुन ने मुझे कॉन्फिडेंस दिया है। मैं हमेशा उन्हें कहती हूं कि मुझे तुम्हारे साथ आगे हर दिन जीना है। हम आगे डिस्कस करेंगे, लेकिन मुझे पता है कि वही मेरे लिए हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *