June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कार्तिक की ‘भूल भुलैया 2’ के आगे नहीं टिकी कंगना की ‘धाकड़’, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर गिरी औंधे मुंह

नई दिल्ली। फिल्मी शुक्रवार के दिन बहुत सारी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं। इस फिल्मी शुक्रवार कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ और कंगना रनौत की धाकड़ रिलीज हुई हैं। माना जा रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर कंगना की फिल्म को टक्कर देना मुश्किल होगा लेकिन कार्तिक आर्यन ने पासा पलट कर रख दिया। फैंस को ‘भूल भुलैया 2 काफी पसंद आई और फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में कंगना की फिल्म को धूल चटा दी। भले ही एक्ट्रेस ने काशी में कण-कण में शिव के नारे फिल्म प्रमोशन के दौरान लगाए लेकिन ये तरीका कुछ खास काम नहीं आया और बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक की फिल्म का डंका बजा।

पहले  दिन की ताबड़तोड़ कमाई

पहले बात करते हैं कार्तिक और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की। फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग काफी धमाकेदार रही। फिल्म ने पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई कर महेश बाबू की फिल्म तक को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन 13.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। किसी भी फिल्म के लिए पहले दिन इतना बड़ा कारोबार करना छोटी बात नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरुवार को रिलीज हुई सभी फिल्मों ने मिलकर कुल 6.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। जो कार्तिक की फिल्म का आधा है। कार्तिक की इस फिल्म की ओपनिंग उनकी बाकी फिल्मों की ओपनिंग से काफी अच्छी रही है। उनकी पिछली रिलीज फिल्म लव आजकल’ ने 12 करोड़ का कारोबार किया था।

पहले दिन कलेक्शन के मामले में पिटी कंगना की फिल्म

अब बात करते हैं कंगना की फिल्म धाकड़ की। फिल्म का प्रमोशन काफी जोरों-शोरों से किया गया लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म तकरीबन 1.20 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई है। कलेक्शन के मामले पर कार्तिक की फिल्म कंगना की धाकड़ फिल्म पर भारी पड़ गई है। ये खबर कार्तिक के फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। कहा जा रहा है कि फिल्म वीकेंड पर और अच्छा कारोबार कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *