February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला, शख्स ने किया भगवान कृष्ण के वंशज होने का किया दावा, पहुंचा कोर्ट और कर डाली ये मांग

नई दिल्ली। मथुरा का श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद मामला फिलहाल अदालत में है। इस मामले पर अगली सुनवाई 1 जुलाई को होनी लेकिन मामले को लेकर हर दिन कुछ न कुछ नया सामने आने में लगा हुआ है। अब मनीष यादव नाम के एक शख्स ने मामले में नया मोड़ ला दिया है। बता दें, सामने आए इस शख्स ने भगवान कृष्ण के “प्रत्यक्ष वंशज” होने का दावा किया है इसके अलावा शख्स ने कोर्ट में मामले पर कृष्ण जन्मभूमि स्थल पर यथास्थिति के लिए एक आवेदन भी दिया है।

भगवान कृष्ण के “प्रत्यक्ष वंशज” होने का दावा करने वाले मनीष यादव का कहना है कि ईदगाह के सर्वेक्षण के लिए तीन सदस्यीय कोर्ट कमिश्नर का पैनल नियुक्त किया जाए। दाखिल किए गए आवेदन में ईदगाह में बंद कमरों को खोले जाने, इलाके की सफाई और सर्वे के दौरान पुलिस सुरक्षा का इंतजाम किए जाने की मांग की गई है।

हिंदू पक्ष ने जमा किए कागजात

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद मामले में सुनवाई के दौरान गुरुवार को हिंदू पक्ष ने अदालत में 13.37 एकड़ जमीन से जुड़े कागजात जमा किए। हिंदू पक्ष ने मामले केस की सुनवाई जल्द से जल्द करने की मांग की है। तो वहीं, दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष ने हिंदू पक्ष द्वारा कोर्ट में जमा किए गए दस्तावेजों की कॉपी मांग की है। कोर्ट की तरफ से भी हिंदू पक्ष को कॉपी देने का आदेश दिया गया है।

आपको बता दें, इस मामले में 1968 के एक समझौते को चुनौती दी गई है। जिसके तहत श्रीकृष्ण जन्मभूमि की जमीन कथित तौर पर ईदगाह को दी गई थी। इस दायर की गई अर्जी में कहा गया है कि ट्रस्ट ने समझौता किया उन्हें समझौता करने का अधिकार ही नहीं था। ऐसे में इस समझौते को अवैध बताते हुए ईदगाह खाली कराने की मांग की गई है। वहीं, इसपर मुस्लिम पक्ष का कहना है कि इस याचिका को बाहरी लोगों द्वारा दायर किया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *