May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

खान परिवार में हड़कंप, दंबग खान को मूसेवाला की तर्ज पर जाने से मारने की धमकी, पिता सलीम को मिला लेटर

नई दिल्ली। पता ही होगा कि आपको कि बीते दिनों सिद्धू मूसेवाला को किस तरह लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मौत के घाट उतारा था। फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेने के उपरांत पूछताछ कर चुकी है। अभी तक मूसेवाला मामले में कई लोगों को गिरफ्तारी का जा चुकी है, लेकिन क्या आपको पता है कि मूसेवाला  की हत्या के बाद एकाएक बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया था। दरअसल, उनकी जान को खतरा बताया जा रहा था। जिसके बाद उन्हें सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया था, लेकिन अब खबर है कि सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला है, जिसमें लिखा हुआ है कि सलमान खान को भी सिद्धू मूसेवाला की तर्ज पर ही मौत के घाट उतारा जाएगा। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज़ कर ली है और आगे की तफ्तीख शुरू कर दी है।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह की सैर के दौरान पिता सलीम को यह खत मिला है। बहरहाल, अभी यह खबर खासा सुर्खियोंं में है। एक बार फिर से प्रशंसक अपने अजीज अभिनेता को लेकर चिंतित है। वहीं, अब माना जा रहा है कि जल्द ही इस पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई भी देखने को मिल सकती है। ऐसी स्थिति में अब क्या कुछ सच्चाई निकलकर सामने आती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

गौरतलब है कि गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध लॉरेंस बिश्नोई ने कुछ साल पहले अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रची थी। जिसके मद्देनजर सलमान खान की सुरक्षा में बढ़ोतरी कर दी गई थी। इन दिनों सलमान खान अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग में बिजी है। हाल ही में उन्होंने खुद फिल्म का पोस्टर भी जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *