April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ये रिश्ता क्या कहलाता है : विद्या को अपनी शादी का सच बताएगा अरमान, गीतांजलि होगी नाराज

नई दिल्ली। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में आपने देखा कि अरमान की सांस अटकी है क्योंकि उसे नहीं पता कि तीनों कहां हैं। अरमान कावेरी को फोन करता है और मायरा को अरमान से बात करती हैं। वहीं गीतांजलि ने अपना सामान पैक कर लिया है और अरमान से हनीमून पर जाने के लिए कहती है। वो कहती है कि अब तो अभीरा और मायरा भी ठीक हैं तो क्यों ना हम अपने हनीमून पर चले।

गीतांजलि का साथ देगी विद्या

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि कावेरी ने सुंदर को नौकरी से निकाल दिया है क्योंकि सुंदर अकाउंट में गड़बड़ कर रहा है। वो पहले सुंदर को डांट लगाती है और जाने को कहती है लेकिन सुंदर कावेरी को धमकी देता है कि वो गया तो ये रिजॉर्ट नहीं चल पाएगा और आप खुद मुझे नौकरी पर वापस लेकर आओगी।

वहीं गीतांजलि ने अरमान से हनीमून पर जाने की जिद लगा रखी है लेकिन अरमान गीतांजलि को झाड़ देता है और कहता है कि मायरा घर वापस नहीं आई, अभीरा सदमे में है और तुम्हें हनीमून पर जाने की पड़ी है। घर में कुछ भी ठीक नहीं है लेकिन तुम सिर्फ अपने बारे में सोच रही हैं…तभी विद्या आकर अरमान को समझाती है कि गीतांजलि को उसका हक दे लेकिन अरमान बताता है कि गीतांजलि ने उसे मरने और मायरा और अभीरा को दूर करने की धमकी दी थी, तो मजबूरी में उनसे शादी का फैसला लिया था।

गीतांजलि को हनीमून पर ले जाएगा अरमान

विद्या कहती है कि मजबूरी में लिया हो या जानबूझकर फैसला तेरा था तो निभाएगा भी तू ही। वो कहती है कि वो गीतांजलि को दूसरी विद्या बनते नहीं देखना चाहती। वहीं गीतांजलि घर से निकल गई है। अरमान उसे रोकता है और समझाता है कि पहले भी वो साफ कह चुका था कि वो सिर्फ अभीरा से प्यार करता है लेकिन अब क्यों उससे प्यार की उम्मीद लगा रही हो। आने वाले एपिसोड में अरमान गीतांजलि को लेकर मसूरी पहुंचने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *