April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘बांग्लादेश और नेपाल जैसी हालत बनाने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी’, कांग्रेस नेता के वोट चोरी आरोप पर बीजेपी ने बोला तीखा हमला

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बीजेपी ने संगीन आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने गुरुवार को कर्नाटक के आलंद में वोट चोरी का आरोप लगाया था। इस पर बीजेपी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग बिना किसी पक्षपात के काम कर रहा है, लेकिन राहुल गांधी लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर जनता को भरमाने का आरोप लगाया और कहा कि वो देश में बांग्लादेश और नेपाल जैसी हालत बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने इसके अलावा कर्नाटक के आलंद में वोट चोरी के राहुल गांधी के आरोप पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने खुद वहां वोटर का नाम हटाने के मामले में मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस जारी किया। बीजेपी के नेता अनुराग ठाकुर ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को भी घेरा। सुनिए, अनुराग ठाकुर ने और क्या कहा।

इससे पहले चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के दावों को गलत बताया। चुनाव आयोग ने कहा कि कोई भी व्यक्ति वोटर का नाम डिलीट नहीं कर सकता। चुनाव आयोग ने कहा कि आलंद में वोटर का नाम डिलीट करने की कोशिश हुई थी। चुनाव आयोग ने खुद उस मामले में एफआईआर कराई। चुनाव आयोग ने ये भी बताया कि 2018 में आलंद विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी की जीत हुई थी।

जबकि, 2023 में कर्नाटक की आलंद सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जीता था। बता दें कि चुनाव आयोग इससे पहले भी राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों को गलत बता चुका है। यहां तक कि इस मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अन्य दो चुनाव आयुक्तों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने तब कहा था कि अगर राहुल गांधी सात दिन में सबूत नहीं देते तो मान लिया जाएगा कि वो झूठ बोल रहे थे। ज्ञानेश कुमार ने कहा था कि ऐसे में राहुल गांधी को सात दिन बाद माफी मांगनी होगी। हालांकि, राहुल गांधी चुनाव आयोग पर वोट चोरी के अपने आरोपों पर डटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *