April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आर्यन खान कांड के बाद शाहरुख खान को एक ओर झटका, हो सकता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बेल के लिए दाखिल की गई अर्जी खारिज हो गई है। क्रूज पार्टी ड्रग्स मामले में आर्यन खान को 3 अक्टूबर को हिरासत में ले लिया गया था। जिसके बाद 8 अक्टूबर को इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई की गई, जहां इनकी बेल की याचिका खारिज कर दी गई है। जिसके बाद इन्हें आर्थर रोड जेल में ले जाया गया है। आर्यन के साथ बाकी के 8 आरोपी भी मामले में जेल भेजा गया है। हालांकि, सभी को बैरक नंबर 1 में पांच दिन के लिए क्वारनटीन में रखा गया है। इसके साथ ही आर्यन खान समेत सभी 8 आरोपी जेल के रूल्स फॉलो करेंगे और जेल का खाना ही खाएंगे। आर्यन खान को मुंबई की सबसे पुरानी जेल में भेजा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एजुकेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी बायजू (Byju) के एड-टेक चीफ ने शाहरुख खान से जुड़े सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। रिपोर्ट की मानें तो शाहरूख खान के लिए बायजू सबसे बड़े स्पॉन्सरशिप डील्स में से एक था। कहा जा रहा है बायजू अपने ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए शाहरूख खान को सालाना 3-4 करोड़ रुपए दिए जा रहे थे। किंग खान साल 2017 से ही इस एजुकेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके अलावा अभिनेता एलजी, दुबई टूरिज्म, हुंडई, आईसीआईसीआई और रिलायंस जियो जैसी कई कंपनियों का भी चेहरा हैं ऐसे में अब शाहरूख की दिक्कतें और बढ़ सकती है।

सोशल मीडिया पर बायजू (Byju) कंपनी बीते कई दिनों से ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर आलोचनाओं का सामना कर रही है। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान को लेकर लोग काफी गुस्से में है। लोगों का कहना है कि ऐसे व्यक्ति से लर्निंग ऐप का प्रचार कराना ठीक नहीं, जो खुद अपने बच्चे को अच्छे संस्कार और कानून के बारे में नहीं बता सका। इससे कंपनी की छवि प्रभावित होगी। माना जा रहा है इसी कारण उसने एडवांस बुकिंग होने के बावजूद एक्टर से जुड़े सभी विज्ञापन पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *