April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Rajya Sabha : कांग्रेस ने 126+ वोट हासिल करने का किया दावा

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव के लिए 4 राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान की शेष बचीं 16 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। महाराष्ट्र (6 सीटें), हरियाणा ( 2 सीटें), राजस्थान (4 सीटें) और कर्नाटक (4 सीटें) चारों ही राज्यों के बाकि बचे राज्यसभा सीटों के लिए अतिरिक्त उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से ये चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। इन 16 सीटों में से 4 सीटों पर क्रॉस वोटिंग व विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर राजनितिक गलियारों में हलचल तेज है। राज्यसभा के लिए 15 राज्यों की 57 सीटों में से 41 पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने जहां ज्यादा उम्मीदवार उतारें हैं, वहीं कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। क्रॉस वोटिंग और विधायकों की खरीद फरोख्त से बचने के लिए दोनों दलों ने खासकर राजस्थान और हरियाणा में विधायकों को रिजॉर्ट में रखा है।

राजस्थान में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए 05 उम्मीदवार मैदान में हैं

राजस्थान में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए 05 उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस के 3 प्रत्याशी मैदान में है, रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक व प्रमोद तिवारी। बीजेपी के प्रत्याशी घनश्याम तिवाड़ी व बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा मैदान में हैं। कांग्रेस की 2 व बीजेपी की 1 सीट पर जीत तय है. कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी व निर्दलीय सुभाष चंद्रा के बीच मुकाबला है। चंद्रा को जीत के लिए बीजेपी व आरएलपी के अलावा 8 वोट चाहिए।

राजस्थान राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से भाजपा खेमे में छाई मायूसी

भाजपा खेमे में छाई मायूसी। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कांग्रेस ने निर्दलीय विधायकों को डराया, मुकदमे वापस लेने का झांसा दिया, विधायकों को खान आवंटित की, उनको झांसे में लिया गया। भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह कि क्रॉस वोटिंग पर बोले, उनपर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा में और कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई।

राजस्थान में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए मतदान हुआ पूरा

राजस्थान में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए मतदान हुआ पूरा। सभी 200 विधायकों ने किया मतदान। समय से करीब 2 घंटे पहले ही वोटिंग पूरी हुई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मतदान के बाद दावा किया कि 126 + वोट कांग्रेस के पक्ष में पड़े हैं। डोटासरा ने कहा कि शोभारानी के वोट का उन्हें नहीं पता, लेकिन बीजे के पोलिंग एजेंट राजेंद्र राठौड़ ने शोभारानी का मतपत्र छीनने की कोशिश की थी, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई। बीजेपी विधायक कैलाश मीणा के मत पत्र को खुद उन्होंने देखा है, ऐसा दावा डोटासरा ने किया। उन्होंने कहा कि हमने कैलाश मीणा का वोट खारिज करने की मांग की है।

गुलाबचंद कटारिया ने कही शोभारानी कुशवाह पर कार्रवाई की बात

भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह द्वारा क्रॉस वोटिंग करने के मामले में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा, उन्होंने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया, उन पर कार्रवाई की जाएगी। धौलपुर से बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाहा ने क्रॉस वोटिंग कर बीजेपी के बजाय कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी को वोट दिया।

गहलोत और राजे में है गठजोड़, इसलिए खारिज हुआ भाजपा का वोट: हनुमान बेनीवाल

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाया है कि राज्यसभा चुनाव में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे सिंधिया के बीच मिलीभगत है, इसलिए बीजेपी का वोट खारिज हुआ।

हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए मतदान खत्म, 90 में से 89 विधायकों ने डाला वोट

हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए मतदान खत्म. 90 में से 89 विधायकों ने वोट डाला। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने किसी को वोट न देने का ऐलान किया था। शाम 4:00 बजे तक निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के वोट का इंतजार किया जाएगा। उसके बाद 5:00 बजे मतगणना शुरू होगी। कांग्रेस विधायक किरण चौधरी और बीवी बत्रा के वोट पर सत्ता पक्ष की तरफ से आपत्ति जताई गई है, जिस पर चुनाव आयोग विचार करेगा।

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने MVA के 3 विधायकों के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

महाराष्ट्र में बीजेपी ने शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायकों सुहास कंडे, यशोमती ठाकुर और जितेंद्र आव्हाड के वोट पर आपत्ति जताई है। बीजेपी ने कहा है कि उनके वोट नहीं गिने जाने चाहिए, क्योंकि ठाकुर और आव्हाड ने अपने मतपत्र वोटिंग एजेंट के हाथ में थमा दिया था। वहीं कंडे ने दूर से वोटिंग पेपर दिखाया, जिसकी वजह से उनका मत दोनों पक्षों के पोलिंग एजेंट को दिख गया

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के दौरान 3 वोटों की गफलत

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के दौरान तीन वोटों की गफलत का मामला सामने आया है। बीजेपी की शोभा रानी कुशवाह ने क्रॉस वोटिंग की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस के प्रमोद तिवारी को अपना मत दिया है। शोभा रानी के पति बीएल कुशवाह इस वक्त जेल में बंद हैं। डग से बीजेपी विधायक कैलाश मीणा ने वोटिंग के बाद अपने एजेंट को दिखाया था मत, तभी कांग्रेस के एजेंट गोविंद सिंह डोटसरा ने भी उनका वोट दिख जाने का दावा किया। कैलाश मीणा का मत खारिज करने की मांग उठाई। अब सीसीटीवी और निर्वाचन आयोग की वीडीयो रिकॉर्डिंग देखर फैसला होगा

बीजेपी एमएलए शोभा रानी का मत खारिज, कैलाश मीणा के वोट पर भी विवाद

राजस्थान के राज्यसभा चुनाव में भाजपा विधायकों द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का मामला सामने आया है। बीजेपी एमएलए शोभा रानी का मत खारिज हो गया है, जबकि एक अन्य विधायक कैलाश मीणा के वोट पर भी विवाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *