June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इस दिन रिलीज होगा अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘रक्षाबंधन’ का ट्रेलर

नई दिल्ली। सम्राट पृथ्वीराज के बाद अक्षय कुमार की एक और फिल्म रक्षाबंधन सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। बीते दिनों ही एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की थी। अब एक्टर ने ट्रेलर को लेकर नई जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। फिल्म के कई पोस्टर सामने आ चुके है जिसे देखने के बाद फैंस का फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट लेवल बढ़ चुका है। फैंस का इंतजार खत्म करते हुए एक्टर ने बताया है कि ट्रेलर 21 जून को रिलीज होने वाला है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा- बहनें जान हैं…प्यार और भरोसे के अटूट बंधन से बंधे होते हैं भाई और बहनें..।इस अद्भूत रिश्ते को सबसे सामने लाने जा रहे हैं..#रक्षाबंधन का ट्रेलर 21 जून 2022 को रिलीज हो रहा है।

बढ़ गया फैंस का एक्साइटमेंट लेवल

इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। बता दें कि फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज डेट के सामने आते ही फैंस काफी खुश हैं। लेकिन एक बात गौर करने वाली है कि 11 अगस्त को ही आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होगी। दोनों फिल्में एक साथ बड़े पर्दे पर टकराने के लिए तैयार हैं।रक्षाबंधन की रिलीज डेट और लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट एक ही है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ही फिल्मों में जबरदस्त क्लैश होने वाला है।

6 फिल्में एक्टर की हो चुकी हैं फ्लॉप

अब देखना ये होगा कि फैंस किस फिल्म को सर आंखों पर बैठाते हैं जबकि किस फिल्म को जमीन पर पटक देते हैं। वैसे देखा जाए तो अक्षय कुमार साल में 6 फिल्में करते है जबकि आमिर खान 2-3 सालों में एक फिल्म करते हैं जो सुपरहिट साबित होती है। हालांकि बीते काफी समय से अक्षय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। एक्टर की बैक-टू-बैक 6 फिल्में लगातार फ्लॉप हो चुकी हैं। जिसमें सम्राट पृथ्वीराज,दुर्गावती, बच्चन पांडे, लक्ष्मी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *