June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एक और एक्ट्रेस का उसी के घर में पंखे से लटकता मिला शव, परिवार ने लगाए लिव-इन पार्टनर पर आरोप

नई दिल्ली। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब ओडिशा की टीवी एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा की मौत हो चुकी है। एक्ट्रेस का शव उन्हीं के घर में पंखे से लटका मिला। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। 23 साल की एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा नयाली इलाके उन्हीं के घर में मृत पाई गईं। हालांकि अभी तक सुसाइड की असल वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस सुसाइड नोट और मौत के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर रही हैं। बता दें कि ये घटना 18 जून को घटी थी।

कई टीवी सीरियल्स में आ चुकी हैं नजर

ओडिशा की टीवी एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा 23 साल की थी और उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। परिवार के मुताबिक 18 जून को ही उन्होंने कई बार अपनी बेटी रश्मि को कॉल लगाया था लेकिन वो फोन नहीं उठा रही थी। जिसके कुछ देर बाद रश्मि के बॉयफ्रेंड संतोष का कॉल आया। जिसने जानकारी दी कि रश्मि की मौत हो चुकी है। हालांकि परिवार को ये बात नहीं पता था कि दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। अब परिवार को संतोष पर शक है और वो पुलिस से संतोष से कड़ाई से पूछताछ करने का कह रहे हैं।

मौके से बरामद हुआ सुसाइड नोट

मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा था कि मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया जाए। हालांकि पुलिस बॉयफ्रेंड संतोष से पूछताछ कर रही है और बॉयफ्रेंड और लिव इन रिलेशनशिप से एंगल से भी जांच कर रही हैं। अभी तक मौत के असल कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। परिवार का आरोप है कि संतोष की वजह से ही उनकी बेटी की जान गई है। परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि रश्मि किसी के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *