May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जल्द आ रही है हेरा फेरी-3, फिर साथ दिखेगी ये धांसू तिगड़ी

नई दिल्ली। फैंस के लिए खुशखबरी है। एक फिर फैंस को गुदगुदाने के लिए निर्माता फिरोज नाडियाडवाला हेरा-फेरी-3 लेकर आ रहे हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। निर्माता ने घोषणा की है कि फिल्म हेरा-फेरी 3 पर काम शुरू हो चुका है और फिल्म में पुराने कैरेक्टर्स को ही रखा जाएगा। यानी फैंस को फिल्म में फिर एक बार अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की धमाकेदार कॉमेडी देखने को मिलेगी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हैं और खुशी का आलम ये है कि हेरा फेरी 3 सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। फैंस सोशल मीडिया पर हेरा फेरी से जुड़े मीम्स वायरल कर रहे हैं।

फैंस के बीच खुशी की लहर

बता दें कि परेश रावल ने फिल्म को लेकर बयान दिया था कि अगर उन्हें फिल्म में पहले जैसा किरदार ही ऑफर हुआ तो वो फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे। खबर सामने आने के बाद फैंस का काफी मायूस हुए थे लेकिन अब निर्माता के बयान के बाद इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिगड़ी देखने को मिलने वाली है। बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट में तब्बू भी थी जिन्हें सुनील शेट्टी के साथ लिंक्ड किया गया था लेकिन दूसरे पार्ट में तब्बू की मौत हो जाती है और बिपाशा बसु की एंट्री होती है। हालांकि बतौर हीरोइन किसे कास्ट किया जाएगा ये साफ नहीं हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स

फिल्म आने की खुशखबरी को सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं और अपनी खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- अब इंतजार कर पाना मुश्किल हो रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये खबर सुनकर मुझसे ज्यादा खुश और कोई नहीं होगा। सोशल मीडिया पर  फिल्म से जुड़े कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने मीम शेयर किया जिस पर लिखा था- मेरे को ऐसा धक-धक हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *