June 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आगरा में कल्त की एक ऐसी कहानी जिसे जानकर दंग रह जाएंगे आप…

नई दिल्ली। आज हम आपको मोहब्बत की नगरी आगरा में घटित हुए एक ऐसे वारदात के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी को इमारत की चौथी मंजिल से नीचे फैंक कर मौत के घाट उतार दिया। जी, हां, इस घटना में हम आपको पहले इसी पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं। ये पत्नी अपने पति से परेशान थी, जिसके चलते वो अपने पति को छोड़कर अलग रहने लगी। आधुनिकता के इस दौर में ये महिला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने के साथ ही एक ब्लॉगर भी थी। ऐसे में उसका खुद को इस दुनिया से छुपाना काफी मुश्किल था। इसी दौरान उसका नाराज पति लगातार उसकी तलाश कर रहा था और एक दिन उसको अपने पत्नि का ठीकाना मिल ही गया। इस दिन यह शख्स अपनी पत्नि के को चौथी मंजिल से निचे फैंक देता है। रितिका नाम की महिला जिसको उसके पति ने चौथी मंजिल से फैंक दिया दरअसल, वो सोशल मीडिया एक ब्लॉगर थी। सोशल मीडिया पर रितिका के बड़े पैमाने पर फॉलोवर थे। वह फैशन, फूड, ट्रेवलिंग और लाईफ स्टाइल से संबंधित वीडियोज पर अपलोड किया करती थी।

कौन हैं किरदार? 

इस घटना में जो सबसे पहले नाम आता है वो रितिका है। इसके बाद उसके पति आकाश गौतम  और तीसरे नंबर पर उस शख्स का नाम आता है, जो रितिका के साथ लिव-इन पार्टनर था और उसका नाम विपुल बताया जा रहा है।

आकाश गौतम ने ली अपनी पत्नी की जान

इस वारदात की कहानी की शुरुआत 24 जून की सुबह को होती है। आगरा के एक अपार्टमेंट में चार लोग पहुंचते है। जानकारी से पता चला कि ये चार लोग इस अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 601 में किसी से मिलने आए थे और इन लोगों में एक रितिका का पति भी था, जिसका नाम आकाश गौतम बताया जा रहा है। बता दें कि जिस प्लैट नंबर पर ये चार लोग गए थे, वो फ्लैट रितिका था, जहां पर वो अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी। जैसे ही आकाश गौतम अपने साथियों के साथ रितिका के रुम में दाखिल हुए तो उन्होंने रितिका और विपुल पर हमला बोल दिया। इस दौरान दो व्यक्ति रितिका के हाथ बांधते है और अन्य दो व्यक्ति उसके पार्टनर विपुल के साथ मारपीट करने के साथ-साथ उसको बाथरुम में बंद कर देते हैं। जैसे ही विपुल को बंद किया गया तो उसके बाद रितिका को आकाश और उसके साथी इमारत से नीचे फैंक देते है। बिल्डिंग से गिरने के बाद रितिका की मौके पर ही मौत हो जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रितिका की हत्या करने वालों में जो चार लोग इमारत के अंदर दाखिल हुए थे, उनमें रितिका का पति आकाश और उसके दोस्त शामिल थे। इन चार लोगों में दो पुरुष और दो महिलाएं थी।

हत्या का नहीं था अंदाजा

रितिका इमारत से नीचे फैकने के बाद आकाश और उसके साथी वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उनको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कत्ल की ये कहानी बीते शुक्रवार की है। अब पुलिस ने जब वारदात में शामिल इन दो महिलाओं से बात की तो उन्होंने बताया -वो नहीं जानती थी कि आकाश अपनी पत्नि को इमारत से नीचे फैंक देगा। उसने हमसे कहा था कि वो अपनी पत्नि को वापस बुलाने जा रहा है। लेकिन उसने ऐसा कर दिया हमें विश्वास नहीं हो रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *