June 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

US Abortion Law: अबॉर्शन का संवैधानिक अधिकार खत्म होने के फैसले का हो रहा विरोध, प्रियंका चोपड़ा समेत ये स्टार दे चुके हैं रिएक्शन


नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस ने महिलाओं के गर्भपात पर सुनाए गए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जाहिर की। हाल ही में अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक रो बनाम वेड के फैसले को पलट दिया। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि कोई भी महिला बिना इजाजत गर्भपात नहीं करा सकती है।इस फैसले पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो स्टोरीज शेयर की हैं। पहली स्टोरी में उन्होंने एक कार्टून पोस्ट किया है। वहीं दूसरी स्टोरी में उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा का पोस्ट शेयर किया।

प्रियंका का आया रिएक्शन

जानी-मानी हस्तियां सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का विरोध कर रही हैं।मिशेल ओबामा ने अपने बयान में कहा था कि उनका इस फैसले से दिल टूट गया है।हां, मेरा दिल टूट गया। एक टीएनएज लड़की जो अपना स्कूल भी पूरा करने की स्थिति में नहीं है, उसे नहीं पता कि वह अपनी जीविका कहां से चलाएगी केवल इसलिए क्योंकि कानून उसके बच्चा पैदा करने के अधिकार पर फैसला देगा। अब ऐसी महिलाओं को बच्चा पैदा करने के लिए मजबूर होना होगा जो उनका पालन-पोषण नहीं कर सकतीं। उनके पैरंट्स अपने बच्चे का भविष्य बर्बाद होते देखेंगे। इनकी मदद हेल्थ केयर के लोग भी नहीं कर पाएंगे क्योंकि उन्हें जेल का डर होगा।वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका आने वाली सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी, साथ ही फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी।

कई सिलेब्स का आया रिएक्शन

वहीं टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने फैसले का विरोध करते हुए लिखा-यह दुनिया के दूसरी तरफ हो रहा है…मैं अब भी प्रभावित हूं। उन्होंने इसे फिर से न खोने के लिए वर्षों पहले इसके लिए कड़ा संघर्ष किया था!महिलाएं चाहे किसी भी जाति या राष्ट्र की हों, हम एक हैं और महिलाओं को निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए। वहीं पद्मा लक्ष्मी ने फैसले का विरोध करते हुए लिखा- लोग अभी भी गर्भपात करवाएंगे ये प्रक्रियाएं सिर्फ इसलिए नहीं रुकेंगी क्योंकि रो वी वेड को उलट दिया गया है।यह केवल सुरक्षित, कानूनी गर्भपात को होने से रोकेगा।

पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मुझे पूरी तरह से डर लगता है कि हम अभी तक यहीं हैं… इतने दशकों के बाद लोगों ने अपने शरीर के लिए महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया.. आज के फैसले ने हमसे वह छीन लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *