जानिए ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड के लिए मेकर्स से कितनी मोटी रकम वसूलते हैं करण जौहर
नई दिल्ली। करण जौहर के फेमस टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ का सातवां सीजन एक बार फिर से वापस आ रहा है। इस बार इस शो का प्रसारण 7 जुलाई से ओटीटी प्लेटफार्म पर किया जाएगा। शुरुआत से ही करण का ये शो ‘कॉफी विद करण’ लाइमलाइट में रहा है यही कारण है कि 6 सफल सीजन के बाद एक बार फिर अपने सातवें संस्करण के साथ ये शो वापसी कर रहा है। इस शो की सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ फिल्ममेकर और इस शो के होस्ट करण जौहर का है। ऐसे में जाहिर तौर पर उन्हें तगड़ी फीस मिलना तो लाजमी है।
एक रिपोर्ट की माने तो ‘कॉफी विद करण’ के सातवें सीजन को होस्ट करने के लिए शो के होस्ट करण जौहर एक एपिसोड के लगभग 1 से 2 करोड़ रुपये की मोटी रकम वसूल रहे हैं। करण शो के प्रत्येक सीजन के करीब 20 से 22 एपिसोड होस्ट करते हैं। बताया ये भी जा रहा है कि ‘कॉफी विद करण’ के सातवें सीजन में भी 20 से 22 एपिसोड हो सकते हैं। ऐसे में अगर हिसाब लगाया जाए तो इस सीजन के ख़त्म होने तक करण लगभग 40 करोड़ रुपये तक की तगड़ी कमाई कर लेंगे।
करण का ये शो अभी तक शुरु नहीं हुआ है लेकिन सोशल मीडिया पर इस शो की चर्चा तेज हो गई है। हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक है कि इस बार करण की गेस्ट लिस्ट में कौन-कौन से सेलिब्रिटिज होंगे। आपको बता दें कि इस शो के शुरूआती 6 सीजन टेलीविजन पर दिखाए गए थे लेकिन इस बार ये शो ओटीटी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। कॉफी विद करण का आगामी सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।
बता दे कॉफी विद करण शो का पहला सीजन 2004 में आया था। जिसके बाद से इस शो की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला हैं। कॉफी विद करण का छठा सीजन मार्च 2019 में प्रसारित किया गया था। हालांकि, इसके बाद से पिछले दो सालों में शो का कोई नया सीजन प्रसारित नहीं किया गया लेकिन अब अच्छी बात ये है कि 7 जुलाई से करण के शो का 7वां सीजन शुरू होने वाला हैं।
