फिल्म लाइगर का पोस्टर रिलीज़, बिना कपड़ों के पोस्टर में दिखे विजय देवरकोंडा, बोले इस फिल्म ने मेरा सब कुछ ले लिया
नई दिल्ली। विजय देवरकोण्डा का उनकी नयी फिल्म लाइगर से एक पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। जिस तरह वो पोस्टर में दिख रहे हैं आज से पहले विजय देवरकोंडा ने इस तरह का कोई भी रोल नहीं किया है और इस बार उन्होंने एक साहसिक फैसला लिया है जहाँ वो पोस्टर में बिना कपड़ों के खड़े हैं। पोस्टर में विजय देवरकोंडा ने एक भी कपडा नहीं पहना हुआ है और अपने हाथ में गुलाब का गुलदस्ता लिए खड़े हैं।
पोस्टर में विजय काफी फिट दिख रहे हैं ऐसा लग रहा है की उन्होंने जिम में काफी मेहनत करके ये बॉडी बनाई है। पोस्टर थोड़ा सा आमिर खान की फिल्म पी.के की याद दिलाता है पर उम्मीद करते हैं फिल्म में वैसा कुछ मिलता जुलता नहीं होगा। जिस तरह से फिल्म के पोस्टर्स को शेयर किया जा रहा है और उससे जुडी अपडेट्स लगातार दी जा रही हैं ऐसा लग रहा है लाइगर एक बेहतरीन एक्शन ड्रामा फिल्म होगी जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नेस कर सकती है।
विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर पोस्टर को पोस्ट करते हुए लिखा है,” एक फिल्म जिसने मेरा सब कुछ ले लिया है। एक परफॉरमेंस के रूप में, शारीरिक एवं मानसिक रूप से मेरा सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रोल। मैं आपको सब कुछ दे रहा हूँ। जल्द आ रही है लाइगर”
आपको बता दें इस फिल्म को “पुरी जगन्नाथ” ने डायरेक्ट किया है। जिन्होंने इससे पहले बॉलीवुड में “बुड्ढा होगा तेरा बाप” जैसी फिल्म भी बनाई है। एक बार फिर से उन्होंने बॉलीवुड की ओर अपना रुख किया है और इसमें उन्होंने विजय देवरकोंडा को कास्ट किया है जो कि बॉलीवुड में, फिल्म लाइगर से डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडेय भी आपको देखने को मिलेंगी जो इस फिल्म के साथ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। इस मूवी को निर्माता करन जौहर भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विजय देवरकोंडा की इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज़ किया जा रहा है जो कि एक बड़े स्केल की फिल्म होगी और मेकर इस फिल्म से काफी पैसा कमाने की सोच रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के दिल में पहले से उत्साह काफी है और वो इस फिल्म के रिलीज़ के इंतजार में हैं। फिल्म का ट्रेलर अभी तक रिलीज़ नहीं किया गया है और उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया जायेगा। फिलहाल फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।
