February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं भगवंत मान, जानें कौन है उनकी दुल्हनियां

नई दिल्ली। कल तक सियासी बयानों को लेकर सुर्खियों के सैलाब में सराबोर रहने वाले पंजाब के सीएम भगवंत मान अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जैसे ही यह खबर प्रकाश में आई तो लोगों के जेहन में यह जानने की आतुरता अपने चरम पर पहुंच गई कि आखिर उनकी दुल्हनियां कौन है। बहरहाल, हम आपको आगे उनकी दुल्हनियां के बारे में भी बताएंगे, लेकिन आइए उससे पहले आपको बता दें कि वे कल चंडीगढ़ में शादी करने जा रहे हैं। इस दौरान उनके करीबी रिश्तेदार और उनके अजीज मित्रों की मौजूदगी देखने को मिल सकती है।

गौरतलब है कि साल 2005 में अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद उन्होंने अब परिणय सूत्र में बंधने का फैसला किया है। उनका एक बेटा और एक बेटी भी है। फिलहाल, उनकी शादी का न्योता राजनीतिक हलको में मौजूद कई लोगों को मिल चुका है, जिसमें आप नेता राघव चड्ढा समेत सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल हैं। सीएम भगवंत मान की पहली पत्नी अपने बच्चों संग अमेरिका में रहती हैं। हालांकि, मार्च में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भगवंत मान के सीएम पद के शपथ समारोह में उनकी पहली पत्नी और बच्चे शामिल हुए थे।

तो ये हैं भगवंत मान की दुल्हनियां

तो चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं वो, जिनसे होने जा रही है भगवंत मान की शादी। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, डॉ गुरप्रीत कौर से मान कल परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। आप उनकी तस्वीर भी देख सकते हैं। भगवंत मान की मां और बहन ने उनकी शादी तय की है।

बताया जा रहा है कि पिछले दो- तीन सालों से दोनों रिश्ते में थे। गुरप्रीत कौर और मान के बीच पारिवारिक ताल्लुक भी थे। मान ने 2014 का सांसद का चुनाव जीतने के बाद 2015 को अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। चंडीगढ़ में कल वे पांच सितारा होटल में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *