March 11, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सामने आए 1000 से कम नए कोरोना केस, CM केजरीवाल ने दी जानकारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर अब कम होते दिख रहा है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

पिछले 24 घंटे की बात करें, तो राजधानी में 900 नए मामले सामने आए हैं। इसकी जानकारी शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए दी है।

उन्होंने कहा कि पहली बार हजार से कम केस हुए है, जैसे-जैसे केस कम होंगे हम और अनलॉक करेंगे। बता दें कि सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली को धीरे-धीरे अनलॉक करने का ऐलान किया था।

आज मुख्यमंत्री केजरीवाल छत्रसाल स्टेडियम में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *