May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अशोक स्तंभ के शेर को आदमखोर कहना AAP सांसद संजय सिंह को पड़ा भारी, कपिल मिश्रा ने कर दी बोलती बंद

नई दिल्ली। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के नए भवन के निमार्णकार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूजा पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार करने के बाद नए संसद भवन की छत पर 20 फीट ऊंचा राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ का अनावरण किया। बता दें कि राष्ट्रीय प्रतीक 9,500 किलोग्राम के कुल वजन के साथ कांस्य धातु से बना हुआ है और इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है। इस दौरान उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे। इसके बाद पीएम मोदी ने नए संसद भवन के निर्माण में लगे श्रमजीवियों से बातचीत भी की। वहीं पीएम मोदी द्वारा संसद के नए भवन में विशालकाय राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का आनवरण किए जाने के बाद अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। इसको लेकर विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। एक तरफ जहां AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी द्वारा अशोक स्तंभ का अनावरण किए जाने को संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन करार दिया। वहीं कांग्रेस पार्टी इस बात से खफा है कि कार्यक्रम में विपक्ष दलों को क्यों नहीं बुलाया गया।

आम आदमी पार्टी ने तो अशोक स्तंभ यानी राष्ट्रीय चिन्ह को बदलने का सरकार पर आरोप लगा दिया। ये आरोप आप सांसद संजय सिंह ने लगाया है। संजय सिंह के इन आरोप लगाने के कुछ ही देर बाद भाजपा ने भी पलटवार करने का मौका नहीं छोड़ा। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने संजय सिंह को जवाब देते हुए उनकी बोलती बंद कर दी। कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा, ”संजय सिंह जी, भगवंत मान जी वाली दवाई पीकर ट्वीट मत किया कीजिये, आप झेल नहीं पाते अशोक चिन्ह के शेर को आदमखोर कह कर आप केवल खुद की बची खुची इज्जत का केजरीवाल बनवा रहे हो।”

बता दें कि इससे पहले संजय सिंह ने एक ट्वीट को साझा करते हुए सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा, ”मैं 130 करोड़ भारतवासियों से पूछना चाहता हूं राष्ट्रीय चिन्ह बदलने वालों को “राष्ट्र विरोधी”बोलना चाहिये की नहीं बोलना चाहिये।”

लोगों की प्रतिक्रिया-

उधर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने संजय सिंह के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। कई यूजर्स ने आप सांसद को घेरते हुए उनको निशाने पर ले लिया। एक यूजर ने संजय सिंह पर तंज कसते हुए लिखा, तकलीफ ऊपर वाले शेर से है या नीचे खड़े शेर से?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *