बोल्ड फोटोशूट कर बुरे फंसे रणवीर सिंह, जाना पड़ सकता है जेल?, FIR दर्ज
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों मुश्किलों में घिर हुए हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता अपनी न्यूड फोटोशूट डालकर विवादों में घिर गए है। ट्विटर पर यूजर्स उनकी फोटो को लेकर जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड सेलेब्स उनके समर्थन में भी आए। इसी बीच रणवीर सिंह पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अभिनेता को बोल्ड फोटोशूट करना महंगा पड़ता नजर आ रहा है। अब एक्टर कानूनी विवाद में फंसते हुए दिखाई दे रहे है। उन पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। बता दें कि बोल्ड तस्वीरों को लेकर रणवीर सिंह के खिलाफ सोमवार को मुंबई के चैंबूर में पुलिस थाने में महिलाओं की भावनाएं आहत करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा उनकी गिरफ्तारी की मांग भी लगातार उठ रही है।
अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ IPC की धारा 292 (अश्लील किताबों की बिक्री, आदि) 293, 509 और IT अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। ऐसे में अब उन पर एक्शन हो सकता है। उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकते हुए दिखाई दे रही है। सवाल उठता है कि अग एक्टर पर आरोप सिद्ध होता है तो उन्हें कितने साल की सजा होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि आईपीसी की धारा 292 उन पर लगती है तो 5 साल का सजा का प्रावधान है। धारा 293 के तहत 3 साल की सजा मिल सकती है। इसके अलावा इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 67 (A) की धारा के तहत 5 साल की सजा हो सकती है। यानी रणवीर सिंह पर आरोप सिद्ध होने पर 3 से लेकर 5 पांच साल के लिए सजा हो सकती है।
बता दें कि रणवीर सिंह अपनी पहनावे को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते है। इस बार एक्टर एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया और अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में तस्वीरें अपलोड की। जिसके बाद अब वो मुश्किलों में घिर गए है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और इसमें कहा गया है कि कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। साथ ही पुलिस से अपील की गई है कि रणवीर सिंह ये फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जल्द से जल्द हटा दी जाए। पुलिस ने भी 48 घंटे का वक्त दिया है और जांच कर रही है।
