बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन का 31वां जन्मदिन आज, इंजनियरिंग से पहले बॉक्सिंग में भी आजमा चुकी है अपना लक
नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस कृति सेनन आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं हैं। कृति का जन्म 27 जुलाई 1990 नई दिल्ली में हुआ था। फिल्मी परिवार से संबंध न रखने के बावजूद कृति सेनन आज के वक्त में बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। बता दें कि कृति ने अपने शानदार अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कृति सेनन को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी अदाओं के लिए भी जाना जाता है। लेकिन उनकी असल जिंदगी के कई सारे ऐसे किस्से हैं, जिनके बारे में जानकर हर किसी के होश उड़ जाते हैं। फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन के जन्मदिन पर जानते हैं उनके जिंदगी के बारें में कुछ खास-
दिल्ली की रहने वाली हैं कृति
एक्ट्रेस कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 में नई दिल्ली में हुआ था, उनके पिता राहुल सेनन एक सी.ए. हैं और उनकी मां गीता सेनन दिल्ली विश्वविधालय में प्रोफसर हैं। इतना ही नहीं कृति खुद भी इंजीनियरिंग की स्टूडेंट है , उन्होंने नोएडा के कॉलेज से बी. टेक किया है। कृति ट्रेन्ड कथक डांसर हैं, कृति स्टेट लेवल की बॉक्सर भी रह चुकी हैं। लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया में एंट्री ली।
साउथ फिल्म से किया था डेब्यू
कृति सेनन ने अपने करियर की शुरुआत साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ की थी। उनकी पहली फिल्म तेलुगू साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘नेनोक्काडाइन’ थी। कृति सेनन ने इस फिल्म के लिए तारीफें तो खूब बटोरी थी लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिल पाई जो वो चाहती थी। इसके बाद कृति सेनन बॉलीवुड में पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ में वह टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आईं। जिसके डायरेक्टर शब्बीर खान थे। फिल्म हिट रही और कृति सेनन को अच्छी पहचान मिली। इसके बाद वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आईं।
