June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर….’, तनुश्री दत्ता ने एक्टर पर फिर लगाए सनसनीखेज आरोप

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ चुकी हैं। इस बार एक्ट्रेस ने सीधा-सीधा अपनी जान का खतरा बताया है और कहा है कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो उनकी मौत का जिम्मेदार एक्टर नाना पाटेकर को माना जाए। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब तनुश्री ने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए हो। इससे पहले भी एक्ट्रेस ने एक्टर पर मीटू के जरिए यौन उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया था। अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

नाना पाटेकर को बताया जान का दुश्मन

दरअसल तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर और बॉलीवुड माफियाओं पर निशाना साधा है। एक्ट्रेस ने पोस्ट पर एक लंबी लिस्ट शेयर की है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा- अगर मुझे कल को कुछ होता है तो उसके लिए नाना पाटेकर, उनके वकील और बॉलीवुड माफियाओं को जिम्मेदार माना जाए। बॉलीवुड माफिया वहीं लोग जिनका हाथ सुशांत सिंह राजपूत की मौत में हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट में आगे लिखा कि मुझे काफी दिनों से परेशान किया जा रहा है। मैंने कानून की मदद लेने की कोशिश की लेकिन वो लोग कानून से भी आगे हैं

पहले भी बताया था जान का खतरा

इससे पहले भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था जिसमें भी उन्होंने जान का खतरा बताया था। उन्होंने लिखा था-मुझे काफी दिनों से टारगेट और हैरस करने की कोशिश की जा रही है…पहले यह था कि पिछले एक साल ने मेरे बॉलीवुड करियर को तोड़कर रख दिया..फिर  मेरे पीने के पानी को दवाओं और स्टेरॉयड डालने के लिए एक नौकरानी मेरे पीछे लगाई गई। जिसके बाद में कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो गई। इससे बचने के लिए मैं मई में उज्जैन चली गई। जहां मेरी गाड़ी पर हमले से लेकर तोड़-फोड़ की गई। मैं कैसे-कैसे मौत के मुंह से बाहर निकलकर आई हूं। नॉर्मल जीवन जीने के लिए मैंने मुंबई का रुख किया लेकिन अब दोबारा मेरे फ्लैट और बिल्डिंग के आस-पास अजीबोगरीब चीजें हो रही हैं। हालांकि इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने किसी का नाम नहीं लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *