अक्षय कुमार की नई फिल्म का टीज़र रिलीज़, इसबार सीरियल किलर को पकड़ने के लिए लगाएंगे ये तरकीब
नई दिल्ली। अभी कुछ दिन पहले तक अक्षय कुमार चर्चा में थे क्योंकि उनकी फिल्म रक्षाबंधन रिलीज़ हुई थी। अक्षय कुमार हर दिन चर्चा में बने रहते हैं। कभी उनकी फिल्म को कोई बॉयकॉट कर रहा होता है। तो कभी कोई अक्षय कुमार को ही बॉयकॉट कर रहा होता है। इतना सब हो ही रहा होता है अक्षय कुमार की फिल्म सिनेमाघर में दस्तक दे देती है। कभी उनकी फिल्में दर्शकों को पसंद आती है कभी नापसन्द आती हैं। लेकिन अक्षय कुमार इन सबके बीच नयी फिल्में लाते हैं और बिना रुके काम करते रहते हैं। पहले से ही उनकी लाइन में कई फिल्में लगी हुईं हैं लेकिन अब एक और नयी फिल्म उनके साथ जुड़ गयी है। आज अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक टीज़र शेयर किया। इस फिल्म का नाम कठपुतली है जिसे डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जायेगा।
क्या है टीज़र में
इसे टीज़र कहें या एक फिल्म का अनाउंसमेंट। क्योंकि टीज़र तो ये कहीं से नज़र नहीं आता है। खैर ! इस छोटे से टीज़र में अक्षय कुमार एक पुलिसवाले की भूमिका में नज़र आते हैं। टीज़र देखकर लगता है कि इसमें लोगों को सीरियल किलर और पुलिसवाले के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी। ये एक क्राइम थ्रिलर शैली की फिल्म लग रही है जिसमें एक सीरियल किलर को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। अक्षय कुमार एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं जहां पर वो सीरियल किलर को उसी अनुसार पकड़ना चाहते हैं जैसे वो सोचता है। यानी अक्षय कुमार फिल्म में सीरियल किलर को पकड़ने के लिए उसी का पैंतरा इस्तेमाल करते हुए दिखेंगे।
कैसा है टीज़र
टीज़र को ठीक ठाक कहा जा सकता है। लेकिन अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से जो फिल्में कर रहे हैं ऐसा लगता है जल्दबाजी के कारण वो अपने लुक्स का ध्यान रखना भूल जा रहे हैं। क्योंकि उनकी हर फिल्म का किरदार किसी न किसी फिल्म से मिलता जुलता नज़र आता है। इस फिल्म का किरदार भी पहली नज़र में सूर्यवंशी की याद दिलाता है तो कभी खिलाड़ी 786 की। अक्षय कुमार को इन चीज़ों से बचना चाहिए और दर्शकों को ओरिजिनल किरदार से रूबरू कराना चाहिए। अगर कहानी की बात करें तो टीज़र से कहानी के बारे में तो ज्यादा कुछ जानने को नहीं मिला हां इस फिल्म का ट्रेलर कल आएगा तो कहानी कितनी इंट्रेस्टिंग और एंगेजिंग होती है, ये पता कल ही लगेगा।
