June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अक्षरा सिंह का नया गाना “चल जायब मायके” हुआ रिलीज, थिरकने पर मजबूर कर देगा गाना

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की लोकप्रियता आलम ये है कि जहां भी जाती है उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 6 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अक्षरा भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी लेटेस्ट वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है।

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो के ज़रिए एक्ट्रेस फैंस को अपने नए गाने की जानकारी दे रही हैं। दरअसल, हाल ही में अक्षरा सिंह का गाना “चल जाएब मायके” रिलीज किया गया है। अक्षरा सिंह अपने वीडियो में फैंस से इसी गाने को देखने की बात कर रही हैं। अक्षरा का ये गाना उनके यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह ऑफिशियल पर रिलीज किया गया है।

अक्षरा सिंह के गाने “ चल जायब मायके” को अक्षरा सिंह और मधुकर आनंद ने मिलकर गाया है। गाने के बोल संदीप जैन ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक मधुकर आनंद ने ही दिया है। अक्षरा सिंह के इस गाने को अब दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है।

बता दें हाल ही में एक्ट्रेस सिंगर मीका सिंह के घर आयोजित माता की चौकी में पहुंची थी। एक्ट्रेस का ये लुक माता की चौकी से है। अक्षरा के इस लुक पर फैंस अब जमकर प्यार बरसाते दिख रहे हैं। बता दें कि हाल ही में अक्षरा नवरात्रि के एक कार्यक्रम में पहुंची थीं, जहां एक्ट्रेस भोजपुरी गानों की अश्लील पेशकश सुनकर नाराज हो गईं और स्टेज से ही ऑर्गनाइजर को फटकार लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *