February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन, 2019 में कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ लड़ा था चुनाव

नई दिल्ली। बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन हो गया है। कहा जा रहा है दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। सोनाली फोगाट 42 साल की थीं और टिक-टॉक स्टार भी रह चुकी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, फोगाट अपने कुछ स्टाफ के साथ गोवा गई हुईं थीं। यहीं उन्हें बीती रात हार्ट अटैक आया। सोनाली ने हरियाणा की आदमपुर सीट से बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ आखिरी बार चुनाव में किस्मत आजमाई थी। हालांकि उन्हें इसमें हार नसीब हुई थी। उस वक्त कुलदीप बिश्नोई ने तब कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा था। बीते कुछ समय पहले ही बिश्नोई ने कांग्रेस पार्टी के हाथ का साथ छोड़ भाजपा का कमल थामा है। बीते हफ्ते ही सोनाली के आवास में कुलदीप बिश्नोई ने उनसे मुलाकात भी की थी। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी जमकर वायरल हुईं थी। बात फोगाट की करें तो उन्होंने साल 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था।

विवादों में रह चुकी हैं सोनाली फोगाट

सोनाली फोगाट अपने एक वीडियो को लेकर काफी चर्चा में आईं थी। जून, 2020 में सामने आए  इस वीडियो में सोनाली फोगाट एक कृषि अध‍िकारी को चप्पगल से मारती हुई नजर आईं थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनके ऊपर एफआईआर भी हुई थी। ये वीडियो उस वक्त हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन भी सामने आए थे।

पेशे से एक ऐक्ट्रेस रह चुकी थीं सोनाली

सोनाली फोगाट न सिर्फ पेशे से एक ऐक्ट्रेस रह चुकी थीं। बल्कि टिकटॉक स्टार भी रहीं। इसके अलावा सलमान खान के शो बिग बॉस में भी वो देखने को मिली थी। बिग बॉस 14 में काफी लंबे समय तक सोनाली टिकी रहीं थी। इस दौरान उनके और शो के होस्ट सलमान खान के बीच शादी को लेकर भी बातचीत हुई थीं। सोनाली अपने दिलफेंक अंदाज के कारण बिग बॉस के घर के अंदर और बाहर दोनों जगह चर्चा में बनी रहती थी। सोनाली बिग बॉस के घर में अक्सर फ़्लर्ट करती रहती थीं, उनका ये अंदाज दर्शकों को भी बेहद पसंद था। सोनाली ने शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान को भी नहीं छोड़ा और एक बार उनसे भी फ़्लर्ट कर डाला था। जब शो में सलमान ने सोनाली से पूछा था कि आपने अभी तक शादी क्यों नहीं की? इस पर सोनाली फोगाट ने कहा था कि ‘आपने भी अभी तक शादी नहीं की इसलिए मैंने भी नहीं की।’ यही नहीं सोनाली ने शो में अपने सह प्रतियोगी रहे एक्टर अली गोनी को पसंद करने की बात भी कबूली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed