April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सोनाली की मौत एक हादसा या साजिश! पुलिस ने PA सुधीर को किया अरेस्ट

नई दिल्ली। बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट की अचानक हुई मौत से उनके परिजन और चाहने वालों में गहरा शोक है। सोनाली की मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया था लेकिन उनकी बहने और जेठ कुलदीप फोगाट ने सोनाली की मौत पर कई सवाल खड़े किये हैं। उनका मानना है कि सोनाली की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश है।

आपको बता दें कि सोनाली अपने स्टाफ के मेंबर्स के साथ गोवा गईं थी जहां हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया। इसके बाद अब परिवार ने सोनाली के मैनेजर सुधीर सांगवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोनाली के मौत के मामले में सीबीआई जाृंच की मांग की है। उन्होंने ये आरोप भी लगाया है कि सोनाली के ऑफिसियल कामकाज को देखने के लिए जिस लड़के को उनके फार्म पर रखा गया था, इस घटना के बाद से ही वह लैपटॉप और बाकि अन्य सामानों के साथ फरार है। हालांकि, इस बीच सुधीर सांगवान को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

सोनाली के चेहरे पर थी सूजन

आपको बता दें कि इससे पहले सोनाली फोगाट के भतीजे मोहिंदर फोगाट ने दावा किया था कि मौत के बाद सोनाली के चेहरे पर सूजन थी। यही नहीं उन्होंने बताया कि उनके चेहरे के एक तरफ स्ट्रेच मार्क्स भी साफ़ दिखाई दे रहे थे। सोनाली के परिवार ने इस पूरे मामले में जांच की मांग की है और बताया है कि सोनाली को पहले से शक था कि कोई उनके खिलाफ साजिश रच रहा है।

परिवार ने जताई थी साजिश की आशंका

सोनाली का परिवार पहले दिन से साजिश की आशंका जता रहा है। सोनाली की बहन रुपेश ने बताया कि मौत की शाम सोनाली ने कॉल की थी। वो व्हाट्सएप पर बात करना चाहती थी। उसने कहा कि कुछ गड़बड़ हो रहा लेकिन बीच में ही फोन कट हो गया और फिर बाद में फोन नहीं उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *