April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पंचतत्व में विलीन हुईं सोनाली फोगाट, बेटी यशोदा ने दी मां को अंतिम विदाई

नई दिल्ली। बीजेपी नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं। उनकी बेटी यशोधरा ने अपनी मां को अंतिम विदाई दी है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी मां की अर्थी को कंधा भी दिया है। बता दें कि 23 अगस्त को सोनाली फोगाट को हार्ट अटैक आया था जिससे उनकी मौत हो गई थी। हालांकि उनके परिवार को शक है कि सोनाली की हत्या की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आए हैं..। जिसके आधार पर अब केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

सीबीआई जांच की मांग कर रहा परिवार
सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई, रतिया विधानसभा के विधायक दुड़ाराम ,निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी शामिल हुए। अंतिम विदाई देते हुए बेटी यशोदा काफी इमोशनल हो गई। वो शव को देखकर फूट-फूटकर रोने लगी। किसी भी बेटी के लिए अपनी मां या प्रियजन को विदाई देना बहुत मुश्किल होता है। गौरतलब है कि सोनाली की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। मामले में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि परिवार ने मांग की है कि मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। इसके लिए क्रेंद को सिफारिश भेज दी गई है।

जबरदस्ती दिया गया सोनाली को ड्रग्स

बता दें कि परिवार को शक है कि सोनाली को मारा गया है क्योंकि उन्होंने आखिरी बार फोन कर अपने परिवार को बताया था कि खाना खाने के बाद वो ठीक महसूस कर रही हैं। उन्होंने घबराहट महसूस हो रही हैं। इस मामले में परिवार ने गोवा के सीएम तक से बात की थी। गोवा सरकार भी मामले की जांच गंभीरता से कर रही हैं। गोवा में हत्या मामले में केस भी दर्ज हो गया है और मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि सोनाली को जबरदस्ती ड्रग्स दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *