June 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पाकिस्तान की हार से गौतम गंभीर हुए गदगद, दुनिया के सामने लहरा दिया श्रीलंका का झंडा

नई दिल्ली। श्रीलंका…जहां सब कुछ बरबाद हो गया। वहां की सरकार कंगाल हो गई। ईधन, बिजली, डॉलर, संसाधन सब कुछ खत्म, इन सब के बाद इस देश के 15 युवा एशिया को जीतने का सपना लेकर कोलंबों से दुबई की उड़ान भरते हैं। इस दौरान उनके सामने दुनिया की ताकतवर टीमों से मुकाबला होना होता है। देखते ही देखते श्रीलंकाई युवा टीम सबको पटकर, रौंदकर एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लेती है। एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली श्रीलंका की टीम ने एक बात तो साबित कर दी कि, अपमान और अभाव की आग इतिहास लिखती है। एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान पर श्रीलंका की इस जीत से केवल उनके ही देश के लोग नहीं, बल्कि हिंदुस्तान समेत सभी देश खुश नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली से भाजपा के सांसद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी अपनी खुशी का इजहार कुछ अलग ही अंदाज में किया है।

श्रीलंका की जत पर गंभीर का हैप्पी अंदाज

बीते रविवार को जैसे ही श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले के दौरान धूल चटाई, तो ऐसे में इसकी खुशी सिर्फ उनके देश में ही नहीं, बल्कि सभी क्रिकेट खेलने वाले देशों में मनाई जा रही है। श्रीलंका को एशिया कप 2022 का विनर बनने के बाद पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज भी उनकी जीत से गदगद नजर आए। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच के बाद गौतम गंभीर ने श्रीलंकाई फैंस के सामने उनके देश का झंडा फहराया। इसका वीडियो खुद गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। गंभीर एशिया कप 2022 में कमेंटेटर के रूप में इस टूर्नामेंट के पहले से ही जुड़े थे। ऐसे में श्रीलंका की जीत के बाद उन्होंने अपने हाथ में झंडा पकड़कर फैंस की तरफ दिखाया और इसका फोटोशूट भी करवाया। गंभीर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पहला मैच हारी, फिर की शानदार वापसी

श्रीलंका की टीम एशिया कप 2022 का अपना पहला मैच अफगानिस्तान से हार गई थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने इसके बाद इस तरीके का प्रदर्शन किया कि भारत और पाकिस्तान को भी शिकस्त दे दी। श्रीलंका ने भारत को एक बार जबकि पाकिस्तान को दो बार लगातार हराया। फाइनल से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एक फुल ड्रेस रिहलसल मैच हुआ था। इस मैच में भी पाकिस्तान की टीम को श्रीलंका ने शानदार तरीके से शिकस्त दी। इसके बाद माना जा रहा था कि इस साल की ट्रॉफी श्रीलंका ही अपने नाम करेगी और ठीक ऐसा ही हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *