June 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बॉक्स ऑफिस पर ‘ब्रह्मास्त्र’ ने मचाया तहलका, 3 दिन में 100 करोड़ पार

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र लॉकडाउन के बाद बॉक्स ऑफिस के लिए सच में ब्रह्मास्त्र ही साबित हो रही है। अपनी ओपनिंग से पहले ही फिल्म ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया और लगतार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र ने अपने रिलीज के पहले ही दिन वर्ल्ड वाइड 75 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर सबकी बोलती बंद कर डाली है।

ब्रह्मास्त्र ने रविवार को 38-39 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर डाली, जो सिर्फ हिन्दी भाषा में हुई है। फिल्म ने बाकी भाषाओं में भी 4 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है। यानि की रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने 42-43 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

मशहूर बॉक्स ऑफिस समीक्षक तरण आदर्श जिन्होनें फिल्म को मात्र 2 स्टार दिए थे, उन्होनें फिल्म के तीनों दिन के कलेक्शन का नंबर ट्वीट कर इसे ‘फैब्यूलस’ बताया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ब्रह्मास्त्र का संडे तक बना ये रिकॉर्ड हॉलिवुड ट्रेंड्स की तरह रहा है, जिसमें ज्यादातर बिजनेस मेट्रो से रहा है जो कि 3 डी का है। फिल्म की टोटल कमाई में ये ग्रोथ लगभग 20-30 फीसदी का रहा है।

फिल्म ने वर्ल्डवाइड दो दिनों में 150 करोड के किया कलेक्शन

फिल्म को लेकर पहले खबर आई थी कि इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड दो दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के निर्माताओं की मानें तो ‘ब्रह्मास्त्र’ पार्ट 1 ने दूसरे दिन 85 करोड़ का कलेक्शन किया है और फिल्म ने 160 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *