May 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Selfiee Audience Reaction: अक्षय कुमार की सेल्फी देख लोग बोले पैसावसूल, एक नम्बर फिल्म

नई दिल्ली। सेल्फी मूवी रिलीज़ हो चुकी है। अब समय हो चुका है जब क्रिटिक के साथ लोगों ने फिल्म को देख लिया है। फिल्म की तारीफ चारो तरफ से हो रही है। काफी लोगों ने फिल्म की तारीफ की है वहीं कुछ लोगों ने फिल्म को सामान्य बताया है। आपको बता दें अक्षय कुमार, इमरान हाशमी इस फिल्म में एक साथ दिखे हैं। इसके अलावा उनके साथ में हमें नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी देखने को मिली हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। इसके अलावा फिल्म का स्क्रीनप्ले भी ढंग से लिखा हुआ है। फिल्म की रिलीज़ के बाद सेल्फी मूवी को लेकर ऑडियंस का क्या कहना है यहां हम आपको बताने वाले हैं।

आपको बता दें क्रिटिक के अलावा ये फिल्म ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है। जो भी ऑडियंस सिनेमाघर से बाहर निकल रही है। वो फिल्म कि प्रशंसा कर रही है। जिसमें से कुछ फिल्म को एक नंबर बता रहे हैं वहीं कुछ फिल्म को पैसावसूल बता रहे हैं। ऑडियंस को फिल्म की कहानी एंटरटेनमेंट के लिहाज़ से बेहतरीन लग रही है इसके अलावा अक्षय कुमार और इमरान हाशमी का काम भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

आपको बता दें सेल्फी आप देखने जाएंगे तो आप बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे और एंटरटेन होते रहेंगे। इस फिल्म में आपको प्रॉपर एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा और जो भी इस फिल्म को देख रहा है वो सिर्फ यही कह रहा है कि जिसने भी अभी तक इस फिल्म को देखा नहीं है उसे एक बार जाकर इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए। अक्षय कुमार का साल 2022 बेहद खराब रहा है। ऐसे में सेल्फी फिल्म अच्छी वापसी कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *