February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Congress President Election: थरूर के नाम पर G-23 गुट सहमत नहीं, ये दिग्गज नेता लड़ सकता हैं चुनाव

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को सियासी हलचल तेज हो चुकी है। कांग्रेस ने नाराज गुट जी-23 ने शशि थरूर के नाम से सहमत नहीं है। बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए खुद नामांकन करने का फैसला किया है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि जी-23 गुट की तरफ से थरूर को अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में उतारा गया है, लेकिन अब इसी खबर को लेकर अहम जानकारी सामने निकलकर आ रही है कि इस गुट ने थरूर के नाम पर चर्चा ही नहीं की गई थी। उन्होंने खुद से नामांकन करने का निर्णय लिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि जी-23 समूह की तरफ थरूर की जगह मनीष तिवारी पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकते है।

इसको लेकर मनीष तिवारी ने अपने राजनीतिक मित्रों से इस बारे में चर्चा भी शुरू कर दी है। खबर ये भी है कि मनीष तिवारी को लगा की जीत के करीब जा सकते है और पर्याप्त समर्थन मिल सकता है। ऐसे में मनीष तिवारी जरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। बता दें कि जी-23 वो समूह है कांग्रेसी नेताओं का जो लगातार गांधी नेहरू परिवार के नेतृत्व को लेकर साथ ही पार्टी के फैसलों को लेकर सवाल उठता रहा है खुद कांग्रेस पार्टी के अंदर विपक्ष की भूमिका निभाता रहा है। वही जी-23 गुट अब थरूर के नाम पर सहमत नहीं है। ऐसे में स्पष्ट हो जाता है कि अब जी-23 ग्रुप में फूट पड़ते दिखाई दे रही है।

ज्ञात हो कि गांधी परिवार ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने से साफ इंकार कर दिया है। गांधी परिवार की तरफ से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत मैदान में हो सकते है और उनका शशि थरूर से होगा। मगर सबसे बड़ी बात ये है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जी-23 ने कोई चर्चा नहीं की। जिसके बाद गहलोत और थरूर के सामने मनीष तिवारी या फिर कोई और बड़ा नेता का नाम सामने आ सकता है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक चलेगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी। जबकि रिजल्ट 19 अक्टूबर को सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *