April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Chup Review: सनी देओल की नई फ़िल्म ‘चुप’ लोगों को जमकर आ रही है पसंद

नई दिल्ली। अदाकारी से लेकर सियासत के पिच तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सनी देओल काफी अर्से बाद रुपहले पर्दे पर अवतरित हुए तो दर्शकों में उनके किरदार का साक्षी बनने की आतुरता अपने चरम पर पहुंच गई। अमूमन सुर्खियों की दुनिया से अलहदा रहने वाले अभिनेता अभी अपनी रिलीज हुई फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म ‘चुप – रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ रिलीज हो चुकी है। रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर पर फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाओं का बाजार गुलजार हो चुका है। सोशल मीडिया पर उफनती प्रतिक्रियाओं ने यह जाहिर कर दिया है कि आगामी दिनों में अभिनेता की यह फिल्म कमाल दिखाने वाली है।

लोग सनी देओल की फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तैरती प्रतिक्रियाएं यह जाहिर करने के लिए पर्याप्त है कि सनी देओल की फिल्म आगामी दिनों में कमाल दिखाने वाली है। आपको बता दें कि इस फिल्म में दुलकर सलमान,सनी देओल,पूजा भट्ट सरीखे कलाकारों ने अपने अभिनय का तड़का लगाकर फिल्म को सफल बनाने में जो योगदान दिया है, वह अतुलनीय है।

आगे हम आपको इस फिल्म को लेकर आई लोगों की प्रतिक्रियाओं के बारे में बताएंगे, लेकिन उससे पहले आप ये जान लीजिए कि सनी देओल की फिल्म चुप को लेकर लोगों की उक्त प्रतिक्रियाओं ने यह साफ कर दिया है कि अगर यह सिलसिला यूं ही जा रहा, तो वो दिन दूर नहीं है, जब चुप फिल्म ब्राह्मत्र की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में फिल्म क्या कुछ कमाल दिखा पाती है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *