April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रोमांस देख छूट जाएंगे पसीने, 200 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है इनका ये वीडियो

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा जगत के मेगास्टार कहे जाने वाले पवन सिंह जिनको उनकी गायिकी के लिए भोजपुरी सिनेमा का मो. रफी भी कहा जाता है। इनकी जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ हीरोइन अक्षरा सिंह के साथ सबसे ज्यादा फबती है। इन दोनों की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हॉट जोड़ी में से एक माना जाता है। भले हीं अब अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच दूरियां आ गईं हो लेकिन इनके पुराने म्यूजिक वीडियो पर भी दर्शक अब तक अपना स्नेह लुटा रहे हैं।

पवन-अक्षरा का गाना

दुनिया भर में पवन सिंह के करोड़ों चाहने वाले हैं। पवन सिंह के प्रति लोगों की दीवानगी का ये आलम है कि उनके गाने देश-विदेशों में डिस्को तक में चलाए जाते हैं। ऐसे में पवन और अक्षरा सिंह किसी गाने में एक साथ आएं और वो गाना वायरल ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। ऐसे में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की फिल्म ‘पवन राजा’ का एक गाना ‘ललईया चूस राजा जी’ एक बार फिर से यूट्यूब पर बवाल मचा रहा है। हालांकि, ये गाना काफी पुराना है लेकिन फैंस इस गाने पर अब तक प्यार लुटाते दिख रहे हैं। यही करण है कि ये गाना एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

छूट रहे हैं फैंस के पसीने

इस वीडियो में पवन सिंह जितने स्मार्ट लग रहे हैं, अक्षरा सिंह उतनी ही हॉट लग रही हैं। अक्षरा सिंह और पवन सिंह के इस वीडियो को देखकर आपके पसीने छुट जाएंगे। इस गाने में इन दोनों की हॉट केमिस्ट्री ने एक बार फिर से यूट्यूब का तापमान बढ़ा दिया है। गाने को यू-ट्यूब पर अभी तक 28,660,916 व्यूज़ मिल चुके हैं और ये आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *