April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

धोनी ने बिस्किट से टी-20 विश्वकप 2022 जीतने का बताया ये सिक्रेट प्लॉन

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान व दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिहं धोनी वैसे तो सोशल मीडिया में कम ही एक्टिव रहते हैं। लेकिन आज का दिन उनके फैंस के लिए सोशल मीडिया की वजह से ही खास होने जा रहा है। इसके पीछे की वजह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक में उनके खुद के द्वारा लाइव आना है। धोनी ने इसकी जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट से एक दिन पहले दी थी कि वो रविवार को करीब 2 बजे लाइव आकर उनके फैंस को कुछ बातें साझा करने वाले हैं। अपने पोस्ट में धोनी ने लिखा था कि, “मैं 25 सितंबर को दोपहर आप सभी के साथ एक रोमांचक खबर साझा करने वाला हूं। आशा है कि आप सब वहां मौजूद रहेंगे।”

धोनी ने की कुछ ऐसी बात

धोनी की इस घोषणा के बाद उनके करोड़ों चाहने वालों को आज का इंतजार था कि आखिर वो क्या ऐसी घोषणा करने वाले हैं। इन सब के बाद इंतजार की घड़ी खत्म हुई और 25 सितंबर को वो लाइव आ ही गए। अब आप सोच रहे होंगे कि आज धोनी इतनी शौक से लाइव पर आने की बात आखिर क्यों कर रहे हैं। वजह क्या है। आपकी इसी आतुरता का अब हम जवाब देने जा रहे हैं। बता दें कि यहां पर धोनी के लाइव आने का कारण एक बिस्किट की लॉन्चिंग है। जो एमएस धोनी ने इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “इतिहास बनाने के लिए इतिहास को दोहराने की जरूरत होती है।”

बिस्किट से विश्व कप जीतने का कनेक्शन

धोनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक ही बात को दोहराते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि, “2011 में भारत ने विश्व  कप जीता था और ये बिस्किट भी 2011 में ही लॉन्च हुआ था।” इसके बाद उन्होंने कहा कि समझ रहे हो न, इस बार एक और कप है। अगर ऐसे में यह बिस्किट फिर से लॉन्च होता है तो भारत फिर से वर्ल्ड कप जीत सकता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में धोनी ने सभी को बुलवाया और कहा कि,तो फिर इसे फिर से लॉन्च करते हैं और 2011 को दोहराते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *