June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पंजाब के पठानकोट में पिटबुल का आतंक, 5 गांवों में घूम-घूमकर 12 लोगों को किया लहूलुहान

पठानकोट। हाल के दिनों में पिटबुल कुत्तों के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसकी शुरुआत यूपी की राजधानी लखनऊ से हुई थी। लखनऊ में महिला को पिटबुल ने हमला कर मार डाला था। अब ताजा घटना पंजाब के पठानकोट में हुई है। यहां एक पिटबुल कुत्ते ने 15 किलोमीटर के इलाके में 5 गांवों में घूम-घूमकर कोहराम मचा दिया। 6 घंटे के वक्त में पिटबुल ने 12 लोगों पर हमला किया। लोगों के अलावा कई मवेशी भी इस पिटबुल कुत्ते का निशाना बने। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बाद में एक रिटायर्ड सेनाधिकारी ने कुत्ते को मार गिराया।

पिटबुल ने सबसे पहले गुरुवार देर रात तंगोशाह गांव में 2 मजदूरों को काटा। मजदूरों ने उसे बांध लिया, लेकिन कुत्ता छूट गया और फिर देर रात रांझे दे कोठे गांव पहुंचकर बुजुर्ग दिलीप कुमार पर हमला कर दिया। दिलीप भागे, लेकिन कुत्ते ने उनको जमीन पर गिरा लिया और फिर बुरी तरह घायल कर दिया। फिर पिटबुल ने इसी गांव के बलदेव राज के बछड़े पर हमला किया। उसके बाद वो घरोटा की ओर भागा। रास्ते में कई जानवरों को काटा। एक भट्ठे पर उसने रामनाथ नाम के चौकीदार पर हमला किया। फिर पिटबुल छन्नी गांव पहुंचा और मंगल सिंह को निशाना बनाया।

शुक्रवार तड़के पिटबुल कुंडे गांव पहुंचा और वहां सैर कर रहे गुलशन कुमार, धर्म चंद, दर्शना देवी, अशोक शर्मा, विभीषण कुमार और गोपी शर्मा को नोच डाला। यहां से भागकर वो चौहाना गांव पहुंचा और खेत में सैर कर रहे सेना के रिटायर्ड कैप्टन शक्ति सलारिया की बांह पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। सलारिया ने एक डंडे से कुत्ते को छुड़ाया। उनकी आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंचे। कुत्ते को घेरा गिया। उसके बाद उसे पीट-पीटकर मार डाला गया। इसके बाद लोगों की दहशत कम हुई। पिटबुल के शिकार सभी लोगों ने इलाज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *